New Delhi: अगर आपने भी सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन किया है तो आपके लिए एक जरूरी सूचना है। BSF आज यानी 17 नवंबर 2026 को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। बता दें कि BSF आज कभी भी एडमिट जारी कर सकती है, इसलिए BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के आप परीक्षा में शामिल नहीं सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने से पहले अपने पास रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल रखें, ताकि डाउनलोड के वक्त कोई परेशानी ना हो।
आज कभी भी जारी हो सकता है एडमिट कार्ड
बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड आज कभी भी और किसी भी समय जारी हो सकता है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का यूज करें, किसी अन्य वेबसाइट का इस्तेमाल ना करें। आइए अब बिना समय बर्बाद किए जानते हैं कि BSF कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।
तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन की परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को होगी। BSF ने यह परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक होगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक होगी और लास्ट और तीसरी शिफ्ट शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक होगी। उम्मीदवार इस समय अपने साथ अपना एडमिट कार्ड जरूर रखें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड आपको एंट्री नहीं मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड करें BSF कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा का एडमिट कार्ड
अगर आपने भी कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन किया है और परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले आप BSF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक हमने पहले ही ऊपर दे दिया है। उसके बाद वेबसाइट के होमपेट पर क्लिक करें और नोटिस बोर्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करें। फिर आप BSF Tradesman Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स को भरें।
लॉगिन करने के बाद आपके लैपटॉप या फोन के स्क्रीन में एडमिट कार्ड दिखाई देगा। जिसके बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। हम आपको यह सलाह देंगे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ आप इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें, क्योंकि यह आगे काम आ सकता है।
इतने पदों पर हो रही है भर्ती
कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के तहत 3,588 पद जारी किए हैं। इसमें पुरुषों के लिए 3,406 पद शामिल है और महिलाओं के लिए 182 पद शामिल है। वहीं उम्मीदवारों को यह भी सलाह देंगे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे ध्यान से पढ़ लें। ताकि उसमें कुछ गलत या स्पेलिंग मिस्टेक ना हो।
निष्कर्ष
BSF कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा 2 दिसंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी होने की जानकारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सभी विवरण जांच लें। भर्ती और परीक्षा से जुड़े ऐसे ही अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट पढ़ते रहें।