Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

CTET December 2026: टीचर बनने का सपना होगा पूरा, आखिरी 30 दिनों में अपनाएं ये 4 हफ्तों का मास्टर स्टडी प्लान

CTET परीक्षा का समय पास है और ऐसे में अगर आपकी भी तैयारियां अधूरी है तो घबराएं नहीं। जानिए आखिरी 30 दिनों का 4 हफ्तों का स्टडी प्लान, विषयवार तैयारी, मॉक टेस्ट रणनीति और 130+ अंक पाने के जरूरी टिप्स।
CTET Preparation Tips
CTET परीक्षा के तैयारी टिप्पस (Img- AI)

New Delhi: कई युवाओं का सपना होता है कि वह शिक्षक बने और इसके लिए वह काफी मेहनत भी करते हैं। अगर आपने भी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET December 2026) में आवेदन किया है और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से CTET परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन यानी OMR शीट मोड में आयोजित की जाएगी।

ऐसे में परीक्षा के लिए कुछ ही बचे हैं और उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए समय बहुत काम है। अगर आप इसी लिस्ट में आते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी रणनीति बताएं, जिसे फॉलो करने से आप इस परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं। यह रणनीति हमने 30 दिनों की अवधि पर बनाई है, जिसमें आपको चार सप्ताह के प्लान मिलेंगे।

पहला सप्ताह: सिलेबस का रिवीजन करें और बेसिक को मजबूत करें

CTET परीक्षा की तैयारी के आखिरी महीने के पहले सात दिनों में पूरे सिलेबस का तेजी से रिवीजन करें। उन विषयों और टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दें, जिनमें आप कम कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। जरूरी तथ्यों, सिद्धांतों और कॉन्सेप्ट्स को शामिल करते हुए एक नोट्स तैयार करें। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए पिछले पांच वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को समझने में मदद मिलेगी।

दूसरा सप्ताह: टॉपिक-वाइज MCQs के साथ तैयारी को बेहतर बनाएं

दूसरे सप्ताह यानी आठवें से चौदहवें दिन तक टॉपिक-वाइज प्रैक्टिस को प्राथमिकता दें। हर विषय के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हल करें और पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास जारी रखें। सभी विषयों के गणितीय सूत्रों, मुख्य कॉन्सेप्ट्स और महत्वपूर्ण तथ्यों को दोहराएं। जो प्रश्न आपको कठिन लगें, उन्हें नोट कर लें और उनका दोबारा अभ्यास करें इससे आपको अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने में मदद मिलेगी।

तीसरा सप्ताह: मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें

तीसरा सप्ताह यानी पंद्रहवें से इक्कीसवें दिन तक मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें। इस सप्ताह के दौरान दो से तीन फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पूरे करने का लक्ष्य रखें। टेस्ट पूरा करने के बाद, केवल अपना स्कोर न देखें। बल्कि अपनी हर गलती का विश्लेषण करें। पहचानें कि किन टॉपिक्स में आपका बहुत ज्यादा समय लग रहा है और किन प्रश्नों के उत्तर आप गलत दे रहे हैं। इसके बाद, उन कमजोर टॉपिक्स को दोबारा पढ़ें और उनका रिवीजन करें।

चौथा सप्ताह: शॉर्ट नोट्स और मुख्य टॉपिक्स पर ध्यान दें

CTET परीक्षा के आखिरी नौ दिनों में नई किताबें पढ़ने या नए और बड़े टॉपिक्स शुरू करने के बजाय उस सामग्री का रिवीजन करें जिसे आप पहले ही पढ़ चुके हैं। अपने शॉर्ट नोट्स, महत्वपूर्ण कीवर्ड्स और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों पर ध्यान दें। सभी विषयों का तेजी से रिवीजन करें। परीक्षा से ठीक पहले पर्याप्त आराम लें और अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहें।

CTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं

CTET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए। अपनी तैयारी के दौरान, रोज़ाना पूरे ध्यान के साथ 6 से 8 घंटे पढ़ाई करें। इसके अलावा, यह सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद लें और पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। परीक्षा के दौरान समय का सही प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

निष्कर्ष

CTET में सफलता पाने के लिए केवल लंबे समय तक पढ़ाई करना ही काफी नहीं है; इसके लिए सही दिशा में केंद्रित प्रयासों की आवश्यकता होती है। अंतिम 30 दिनों में, रिवीजन को प्राथमिकता देने, मॉक टेस्ट देने और अपने कमज़ोर विषयों पर ध्यान केंद्रित करने से आपकी तैयारी काफी बेहतर हो सकती है। युवा डाइनामाइट उम्मीदवारों को सलाह देता है कि वे अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और नियमित अभ्यास के ज़रिए परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!