Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Astrology Career: AI के दौर में भी ज्योतिष से बना सकते हैं करियर, जानिए भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज और कोर्स

AI के इस दौर में आप ज्योतिष के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं। शास्त्री, आचार्य, PhD और विभिन्न डिप्लोमा कोर्स जैसे प्रोग्राम्स के बारे में जानें। भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों, योग्यता के मानदंडों, पढ़ाई के विषयों और ज्योतिष की पढ़ाई के बाद मिलने वाले करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
Astrology Courses
Astrology पढ़ने के लिए कहां लें एडमिशन? (Img- AI)

New Delhi: डिजिटल युग में लोगों AI की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। हर दूसरा इंसान AI कोर्स कर रहा है। ऐसे में बाकि कोर्स खत्म हो रहे हैं। वहीं आज के समय में लोगों के पास लाखों कोर्स के ऑप्शन हैं, जिसमें लोग काफी कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनके लिए कौन- सा कोर्स बेस्ट रहेगा। वहीं कुछ लोगों की रूचि ग्रह, नक्षत्र, कुंडली और पंचांग में होती है, जिसे ज्योतिष कोर्स यानी Astrology Course कहते हैं। जिन लोगों को इनमें रूचि होती है, उनमें से कुछ को यह लगता है कि इसमें आगे कोई करियर नहीं है। अगर आप भी यही सोचते हैं और इस वजह से अपनी रूचि को खत्म कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है।

अगर आपकों भी ग्रह, नक्षत्र, कुंडली और पंचांग में रूचि है और नहीं जानते हैं इसमें क्या कोर्स और कहां से करें। तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। इस खबर में आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

Astrology Career: शास्त्री के कोर्स में पढ़ाई जाते हैं ये विषय

शास्त्री के कोर्स में आपको डिप्लोमा कोर्स और ग्रेजुएशन दोनों ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप शास्त्री कोर्स में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो यह कोर्स तीन साल का होगा, जिसमें आपकी ग्रेजुएशन की डिग्री भी मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कोर्स में आपको सिद्धांत ज्योतिष और फलित ज्योतिष की पढ़ाई कराई जाएगी।

सिद्धांत ज्योतिष में आपको ग्रहों की स्थिति, गणितीय गणना और पंचांग से जुड़ी जानकारी पढ़ाई जाएगी। वहीं फलित ज्योतिष में आपको कुंडली और ज्योतिषीय व्याख्या का अध्ययन कराया जाएगा।

Astrology Career: डिग्री के अलावा ज्योतिष में ये कोर्स भी सकते हैं

जैसे कि हमने आपको ऊपर पहले ही बता दिया था कि ज्योतिष के कोर्स में आपको डिग्री के अलावा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के ऑप्शन भी मिलेंगे। सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स का कुल समय 6 महीने से लेकर 2 साल तक होता है। इनमें भी डिग्री जैसे ही पढ़ाई कराई जाती है। लेकिन हर संस्थान एडमिन की योग्यताएं अलग-अलग होती है।

Astrology Career: भारत की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और कोर्स की पूरी जानकारी

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ज्योतिष कोर्स के लिए कौन-सा संस्थान बेस्ट है। तो आपकी बता दें कि भारत में ज्योतिष कोर्स के लिए कई सारे कॉलेज है, जो पढ़ाई के साथ आपको बेस्ट कंपनी में इंटनशिप भी देगा। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का आता है, जो नई दिल्ली में स्थिति है। वहीं दूसरे में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी है। तीसरे में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय है जो हरिद्वार में स्थिति है। इन तीनों कॉलेजों में आपकी शास्त्री, आचार्य, पीएचडी और पीजी डिप्लोमा के विकल्प हैं।

Astrology Career: अन्य कॉलेजों की लिस्ट

आप इन तीनों के अलावा महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय (उज्जैन), महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय और केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान है। इन सभी में आपको आपकी रूचि के हिसाब से कोर्स देखने को मिल जाएंगे। आप अपने इच्छा अनुसार किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।

Astrology Career: ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं आचार्य कोर्स

अगर आपका ज्योतिष में ग्रेजुएशन पूरा हो चुका है या होने वाला है तो आप आचार्य कोर्स भी कर सकते हैं। यह कोर्स पोस्ट ग्रेजुएशन के समकक्ष होता है और आमतौर पर दो साल का होता है। इसमें सिद्धांत और फलित ज्योतिष का गहराई से अध्ययन कराया जाता है।

Astrology Career: ज्योतिष की पढ़ाई के बाद क्या करें

कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी ज्योतिष सलाहकार, पंचांग विशेषज्ञ, शिक्षक और शोधकर्ता के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा स्वतंत्र रूप से भी करियर बनाने का विकल्प है। हालांकि, रोजगार की संभावनाएं योग्यता, अनुभव और विशेषज्ञता पर निर्भर करती हैं।

निष्कर्ष

AI के बढ़ते दौर में भी पारंपरिक विषयों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए ज्योतिष की पढ़ाई एक विकल्प हो सकती है। शास्त्री से लेकर आचार्य और पीएचडी तक कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। दाखिला लेने से पहले विश्वविद्यालय की मान्यता, योग्यता और कोर्स की जानकारी जरूर जांचें। शिक्षा, करियर और नए अवसरों से जुड़ी ऐसी ही खबरें पढ़ें युवा डाइनामाइट पर।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!