New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। बैंक की ओर से विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती ( BOB Recruitment 2026) का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती ( BOB Recruitment 2026) अभियान के माध्यम से कुल 837 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार बैंक के साथ जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
BOB Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड और अन्य विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर, 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए Career सेक्शन में जाएं और फिर Current Opportunities विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
फॉर्म भरने के बाद अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें।
अंत में श्रेणी के अनुसार निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
BOB Recruitment 2026 के लिये योग्यता
BOB Recruitment 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री के साथ-साथ विज्ञापन में निर्धारित अन्य पात्रताएं होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित कार्यक्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
आवेदन के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है। पदानुसार न्यूनतम आयु सीमा 24 वर्ष, 26 वर्ष, 28 वर्ष और 35 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, 42 वर्ष, 45 वर्ष और 50 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क
इस भर्ती ( BOB Recruitment 2026) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के आधार पर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा-
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS): 850 रुपये
एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग वर्ग: 175 रुपये
यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो अंतिम तिथि 24 नवंबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
निष्कर्ष
अगर आप BOB Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।