New Delhi: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती (India Post GDS 2026) में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर दूसरी लिस्ट पर टिकी हुई है। खासकर उन उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है। जिनका नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया था। ऐसे में India Post GDS 2nd Merit List 2026 को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। पिछले भर्ती पैटर्न पर नजर डालें तो पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के करीब एक महीने बाद दूसरी लिस्ट जारी की जाती है। पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसी आधार पर उम्मीद है कि दूसरी मेरिट लिस्ट इसी सप्ताह जारी की जा सकती है।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 कहां होगी जारी?
इंडिया पोस्ट की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर चेक कर सकेंगे। खास बात यह है कि सभी राज्यों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपने राज्य का चयन करके आसानी से लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
India Post GDS 2nd Merit List 2026 ऐसे करें डाउनलोड
India Post GDS 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर ‘Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026’ लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद राज्यों की सूची खुल जाएगी।
अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद संबंधित राज्य की दूसरी मेरिट लिस्ट PDF के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए PDF डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में दर्ज होंगी ये जरूरी जानकारियां
India Post GDS 2nd Merit List 2026 में चयनित उम्मीदवारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट का नाम और पोस्ट कम्युनिटी यानी वर्ग की जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर और प्राप्त अंक भी दर्ज रहेंगे।
दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या होगा?
India Post GDS 2026 में जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। India Post GDS 2nd Merit List 2026 से जुड़ी अंतिम और सही जानकारी के लिए केवल इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।
निष्कर्ष
अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।