Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Railway Recruitment 2026: आरआरसी जयपुर अप्रेंटिस भर्ती, ITI पास युवा करें आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2026
Railway Recruitment 2026: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे भर्ती (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती (Railway Recruitment 2026) की घोषणा की है। कुल 2008 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती (Railway Recruitment 2026) की जाएगी। जो उम्मीदवार जरूरी योग्यताएं पूरी करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 है।

Railway Recruitment 2026: शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा (या 10+2 प्रणाली के तहत समकक्ष) पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो, आवेदकों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 22 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।

Railway Recruitment 2026 के लिये चयन प्रक्रिया

RRC उत्तर पश्चिम रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट अलग-अलग डिवीजनों और ट्रेडों के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) से गुजरना होगा और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य (General), OBC और अन्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, SC और ST उम्मीदवारों, सभी महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग (PwD) व्यक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। ऑनलाइन आवेदन की सरल प्रक्रिया

यदि आप इस भर्ती (Railway Recruitment 2026) के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।

भर्ती लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिए गए अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।

नया पंजीकरण पूरा करें: ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ (नया पंजीकरण) लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

लॉग इन करें और फॉर्म भरें: पंजीकरण के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स (लॉग इन विवरण) का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें: यदि लागू हो, तो अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म का प्रिंटआउट लें: पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

निष्कर्ष

अगर आप Railway Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!