Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NTA AISSEE 2027: सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, जानें फीस और परीक्षा पैटर्न

NTA AISSEE 2027: NTA ने AISSEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए 02 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
NTA AISSEE 2027
NTA AISSEE 2027: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ‘ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा’ (NTA AISSEE 2027) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला देश के प्रतिष्ठित सैनिक स्कूलों में कराना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा 31 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।

NTA AISSEE 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

NTA ने इस प्रवेश परीक्षा से जुड़े सभी मुख्य चरणों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है-

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 दिसंबर, 2026

सुधार विंडो (Correction window): 06 दिसंबर से 09 दिसंबर, 2026 तक

परीक्षा शहर पर्ची (Exam city slip) जारी होने की तिथि: 11 जनवरी, 2027

एडमिट कार्ड जारी होना: 25 जनवरी, 2027

परीक्षा की तिथि: 31 जनवरी, 2027

अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा से पहले जारी होने वाली ‘परीक्षा शहर पर्ची’ (Exam city slip) से उन्हें यह पता चल जाएगा कि उनके बच्चे का परीक्षा केंद्र किस शहर में है।

NTA AISSEE 2027 के लिये आवेदन शुल्क

जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला देश के सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 या कक्षा 9 में कराना चाहते हैं, वे NTA AISSEE 2027 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। श्रेणी के अनुसार शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है-

सामान्य (General) और OBC वर्ग: 850 रुपये

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग: 700 रुपये

परीक्षा पैटर्न और शिफ्ट का विवरण

कक्षा 6 और कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा का पैटर्न और कार्यक्रम इस प्रकार है-

कक्षा 6 की परीक्षा: इस परीक्षा में 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो कुल 300 अंकों के होंगे। पेपर की कुल अवधि 150 मिनट होगी, और परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

कक्षा 9 की परीक्षा: इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो कुल 400 अंकों के होंगे। पेपर की अवधि 180 मिनट तय की गई है, और परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

निष्कर्ष

अगर आप RRB Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!