Srinagar: जम्मू-कश्मीर बैंक में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (jksb.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत कुल 1,397 पद भरे जाएंगे। इनमें पीओ के 343 पद और बैंकिंग एसोसिएट के 1,054 पद शामिल हैं। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों के लिए है।
आवेदन तिथि
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता
- पीओ और बैंकिंग एसोसिएट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- यानी अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
- हालांकि, उम्र की गणना किस तारीख के आधार पर होगी और आरक्षित वर्गों को कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।
- आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और उम्र से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।
चयन प्रक्रिया
बैंकिंग एसोसिएट के पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा। परीक्षा 60 मिनट की होगी और कुल 100 अंकों की होगी। इसमें अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड यानी गणित और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, पीओ के पद के लिए चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) होगी। इसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा।
ऐस करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jksb.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर भर्ती से जुड़ा लिंक खोलें।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजे जाएंगे।
- इनकी मदद से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।