RBSE Exam 2027/New Delhi: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2027 (RBSE Exam 2027) में शामिल होने जा रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की तारीख घोषित कर दी है। अजमेर बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। इस घोषणा के साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के समय में भी बदलाव किया है, जिसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बोर्ड की ओर से फिलहाल परीक्षा शुरू होने की तारीख और समय की जानकारी दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को अभी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार करना होगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें। (
RBSE Exam 2027: डेटशीट का इंतजार
राजस्थान बोर्ड ने वर्ष 2027 की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। अब 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी (RBSE Exam 2027)। इससे पहले बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से शुरू होती थीं। यानी इस बार परीक्षा शुरू होने का समय दो घंटे आगे कर दिया गया है।
विषयवार डेटशीट को लेकर बोर्ड ने अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो राजस्थान बोर्ड आमतौर पर दिसंबर में परीक्षा का पूरा टाइम टेबल जारी करता है। इसी आधार पर इस बार भी दिसंबर 2026 तक विषयवार डेटशीट जारी होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि यह संभावित समय है, बोर्ड की ओर से घोषित अंतिम तारीख नहीं।
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही उपलब्ध करा दिए हैं। छात्र इन मॉडल पेपर को डाउनलोड करके परीक्षा के प्रारूप और प्रश्नों के अभ्यास में मदद ले सकते हैं।
RBSE Exam 2027: RBSE टाइम टेबल 2027 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान बोर्ड की ओर से विषयवार डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सtकेंगे। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा। वहां कक्षा 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2027 से संबंधित लिंक दिखाई देगा। (RBSE Exam 2027)अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। विद्यार्थी इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं और विषयवार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं।
इस बीच राजस्थान सरकार राज्य में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था पर भी विचार कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में अनिवार्य होगी, जबकि अंक सुधारने के इच्छुक विद्यार्थियों को मई-जून में दूसरी परीक्षा देने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर अंतिम स्वीकृति और विस्तृत दिशा-निर्देश का इंतजार है।
बोर्ड ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। परीक्षा की तारीख, समय, विषयवार कार्यक्रम और अन्य निर्देशों के लिए केवल राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी को ही सही मानें।
निष्कर्ष
अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।