New Delhi: अगर आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करके और अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) Northern Railway नई दिल्ली ने अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह मौका आपके लिए एक नया अवसर ला सकता है। लेकिन आवेदन करने से पहले वैकेंसी डिटेल्स पढ़ें लें।
छह क्लस्टर में भरे जाएंगे 4651 पद
Northern Railway की इस भर्ती के तहत अलग-अलग डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में अप्रेंटिस को ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल 4651 रिक्तियों को छह क्लस्टर में बांटा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 1525 पद लखनऊ क्लस्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा दिल्ली में 1312, अंबाला में 979, फिरोजपुर में 740, मुरादाबाद में 63 और जम्मू क्लस्टर में 32 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपने ITI ट्रेड के अनुसार क्लस्टर और यूनिट का चयन कर सकेंगे।
कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?
Northern Railway की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, भर्ती का नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2026 को जारी हुआ है। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय मिलेगा।
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि योग्यता, ट्रेड और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी स्पष्ट हो सके।
Northern Railway Vacancy: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की 10वीं और ITI की योग्यता 6 नवंबर 2026 या उससे पहले पूरी होनी चाहिए। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
कितनी होनी चाहिए उम्र और आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। SC और ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल, OBC को तीन साल और PwBD अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं, SC, ST, PwBD और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Northern Railway Vacancy: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
Northern Railway अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना पड़ेगा। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट बनाते समय दोनों योग्यताओं को बराबर वेटेज दिया जाएगा।
यानी 10वीं और ITI के अंकों का औसत निकाला जाएगा। मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। मेरिट लिस्ट फरवरी 2027 में जारी होने की उम्मीद है।
Northern Railway Vacancy: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcnr.org/ पर जाएं। होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। 10वीं और ITI के अंक प्रमाणपत्रों के अनुसार दर्ज करें।
निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद लागू आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।