New Delhi (Government Jobs 2026): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज यानी 4 नवंबर 2026 की तारीख बेहद अहम है। देश के अलग-अलग विभागों और संस्थानों में निकली सात भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इनमें दिल्ली जिला अदालत, CSIR-NCL, उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षक भर्ती, यूपीएसएसएससी खेल विभाग, पंजाब जिला अदालत, इंडियन ऑयल और झारखंड सहायक आचार्य भर्ती शामिल हैं। इन भर्तियों में 10वीं पास से लेकर स्नातक और शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिला है। कुछ भर्तियों के लिए आवेदन शाम 4 या 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि कुछ में रात 12 बजे तक फॉर्म भरा जा सकता है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Government Jobs 2026: 641 पदों पर भर्ती
Government Jobs 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला अदालतों में 641 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 27, पर्सनल असिस्टेंट के 206, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 174, प्रोसेस सर्वर के 92 और चपरासी, ऑर्डरली व डाक चपरासी के 142 पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार उम्मीदवार का 10वीं पास या स्नातक होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं, महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

Government Jobs 2026: मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 24 पद
Government Jobs 2026: पुणे स्थित CSIR-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 24 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। भत्तों को मिलाकर शुरुआती कुल वेतन लगभग 40 हजार रुपये प्रतिमाह हो सकता है।
Government Jobs 2026: 12,405 पदों पर मौका
Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इसमें 11,508 पद शहरी क्षेत्र और 897 पद संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री के साथ मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता और प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
Government Jobs 2026: 108 पदों पर भर्ती
Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खेल विभाग में 108 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर, सहायक कोच, लाइफगार्ड और ग्राउंड्समैन के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों के पास वैध UPSSSC PET 2025 स्कोरकार्ड होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 रखी गई है।
Punjab District Court Recruitment: क्लर्क के 1,270 पद
Government Jobs 2026: पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं कक्षा में पंजाबी विषय और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान दिया जाएगा।
IOCL Apprentice Recruitment: 335 पदों के लिए आवेदन बंद
Government Jobs 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के मार्केटिंग डिवीजन, वेस्टर्न रीजन में अप्रेंटिस के करीब 335 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे समाप्त हो गई।
भर्ती विज्ञापन संख्या IOCL/MKTG/WR/APPR/2026-27 के तहत अलग-अलग ट्रेड और विषयों में अवसर दिए गए थे। उम्मीदवारों का चयन संबंधित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन अप्रेंटिसशिप इंडिया और NATS पोर्टल के माध्यम से लिए गए थे।
Bank of Baroda Recruitment 2026: 837 पदों पर भर्ती, 24 नवंबर तक करें आवेदन
JSSC Assistant Acharya Recruitment: 7,299 पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से सहायक आचार्य (पैरा शिक्षक) के 7,299 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 4 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार रात 12 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इस भर्ती में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के नियमित और बैकलॉग पद शामिल हैं। उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
AFCAT Application 2027: वायु सेना में नौकरी का नोटिफिकेशन जारी, जाने अप्लाई करने का तरीका
उम्मीदवार आवेदन से पहले जरूर जांच लें ये बातें
आज आवेदन की अंतिम तारीख होने के कारण उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें। आवेदन की समय-सीमा अलग-अलग होने के कारण अंतिम समय का इंतजार करना भारी पड़ सकता है।
अधिक जानकारी और सरकारी नौकरी से जुड़े नए अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।