Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AFMS Medical Officer 2026: सेना में डॉक्टर बनने का शानदार मौका, 9 नवंबर से करें आवेदन

AFMS Medical Officer Recruitment 2026
AFMS चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 (Img: Pinterest)

New Delhi: मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी। (AFMS Medical)

AFMS Medical के120 पदों पर होगी भर्ती

AFMS की इस भर्ती के तहत कुल 120 मेडिकल ऑफिसर पद भरे जाएंगे। इनमें 90 पद पुरुष उम्मीदवारों और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय थल सेना, नौसेना या वायु सेना की मेडिकल सेवाओं में काम करने का अवसर मिल सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

AFMS Medical के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) में स्थायी मेडिकल पंजीकरण भी अनिवार्य है।

PG डिप्लोमा, MD, MS या DNB की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

MBBS/PG डिप्लोमा: अधिकतम आयु 30 वर्ष, जन्म 2 जनवरी 1997 या उसके बाद होना चाहिए।
MD/MS: अधिकतम आयु 35 वर्ष, जन्म 2 जनवरी 1992 या उसके बाद होना चाहिए।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए 200 रुपये निर्धारित हैं।

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

विस्तृत अधिसूचना: 7 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 18 नवंबर 2026
इंटरव्यू: दिसंबर 2026 में संभावित

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल और शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
2. मेडिकल ऑफिसर (SSC) भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
5. शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मेडिकल पंजीकरण, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. 200 रुपये शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
7. आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

निष्कर्ष

अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!