Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Seva First Innovation Challenge 2026: रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 6 नवंबर तक मौका

Seva First Innovation Challenge 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 6 नवंबर कर दी गई है। जानिए कौन हिस्सा ले सकता है, पांच थीम क्या हैं और चयन की प्रक्रिया कैसे होगी।
Seva First Innovation Challenge 2026
Seva First Innovation Challenge 2026

New Delhi, (Seva First Innovation Challenge 2026): अपने गांव, शहर या आसपास की किसी समस्या का व्यावहारिक समाधान तैयार करने का विचार है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने Seva First Innovation Challenge 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और आइडिया सबमिट करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 6 नवंबर 2026 कर दी है। पहले तय समय के मुकाबले इस विस्तार से इच्छुक संस्थानों और युवा इनोवेटर्स को अपने विचार तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिला है।

इस पहल का मकसद केवल नए विचार जुटाना नहीं, बल्कि ऐसे समाधान विकसित करना है जिन्हें वास्तविक परिस्थितियों में लागू किया जा सके। इसके तहत स्थानीय समस्याओं की पहचान कर तकनीक, सेवा व्यवस्था और बेहतर कामकाजी मॉडल के जरिए उनका हल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

Seva First Innovation Challenge 2026: 25 सितंबर को लॉन्च हुआ था पोर्टल

Seva First Innovation Challenge का पोर्टल 25 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, आवेदन जमा करने की अवधि 25 सितंबर से 6 नवंबर तक है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संस्थान के माध्यम से पूरी होगी। यानी छात्र सीधे अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते। स्कूल, ITI, पॉलिटेक्निक, कॉलेज या विश्वविद्यालय की ओर से नामित कोऑर्डिनेटर संस्थान का पंजीकरण कराकर छात्र टीमों की एंट्री जमा कर सकता है।

Seva First Innovation Challenge 2026: 7 नवंबर से NITs करेंगी एंट्री की स्क्रीनिंग

Seva First Innovation Challenge 2026: रजिस्ट्रेशन की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त एंट्री को राज्य, थीम और इनोवेशन ट्रैक के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा। इसके बाद 7 नवंबर 2026 से NITs और नामित तकनीकी संस्थानों के जरिए राज्य स्तर पर स्क्रीनिंग शुरू होगी।

चयन के दौरान समस्या की प्रासंगिकता, विचार की मौलिकता, समाधान की व्यवहारिकता, लागत, प्रभाव और उसे बड़े स्तर पर लागू करने की क्षमता जैसे पहलुओं को देखा जाएगा।

Seva First Innovation Challenge 2026
Seva First Innovation Challenge 2026

इन पांच राष्ट्रीय थीम पर तैयार करने होंगे आइडिया

इस इनोवेशन चैलेंज को पांच प्रमुख थीम पर आधारित किया गया है:

  1. स्वच्छ एवं सतत भारत: स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान।

  2. समृद्ध अन्नदाता, समृद्ध भारत: किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर नए विचार।

  3. स्वस्थ एवं समावेशी भारत: स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक समावेश को बेहतर बनाने वाले समाधान।

  4. शिक्षित एवं कौशलयुक्त भारत: शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े उपयोगी आइडिया।

  5. सुरक्षित भारत: नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान।

Bihar Medical Recruitment: BCECEB ने 575 पदों पर निकाली भर्ती, हर महीने 1.15 लाख रुपये सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार और मेंटरशिप के अवसर

चैलेंज के तहत चुने गए इनोवेटर्स को विशेषज्ञों की मेंटरशिप, लैब और फैब्रिकेशन सुविधाएं, इन्क्यूबेशन तथा पायलट प्रोजेक्ट के लिए सहायता मिल सकती है। आधिकारिक पोर्टल पर स्कूल, ITI-पॉलिटेक्निक और विश्वविद्यालय-कॉलेज श्रेणियों के लिए पुरस्कार भी बताए गए हैं। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 10 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 3 लाख रुपये है।

रजिस्ट्रेशन कहां करें: इच्छुक संस्थान आधिकारिक पोर्टल sevafirst.mic.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान दें कि पोर्टल पर भागीदारी के लिए निर्धारित क्षेत्र और संस्थान संबंधी पात्रता शर्तें लागू हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!