Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UGC NET December 2026: एनटीए जल्द जारी करेगा विषयवार शेड्यूल, जानिये परीक्षा पैटर्न

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए 9.75 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। परीक्षा 14-18 और 21 दिसंबर को सीबीटी मोड में होगी।
UGC NET December 2026
UGC NET December 2026: सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इस बार देश भर से कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र और शुल्क जमा किए हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर एनटीए ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, और उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तिथियां पहले ही तय की जा चुकी हैं।

UGC NET December 2026: विषयवार शेड्यूल

अधिकारियों के अनुसार, इस बार यूजीसी नेट की यह प्रतिष्ठित परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। देश भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 14 दिसंबर से 18 दिसंबर (UGC NET December 2026) तक और इसके बाद 21 दिसंबर 2026 को संपन्न होगी। चूंकि परीक्षा कई दिनों और विभिन्न विषयों में बंटी है, इसलिए एनटीए द्वारा जल्द ही विषयवार एग्जाम शेड्यूल (Subject-wise Exam Schedule) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिससे छात्र अपने संबंधित विषय की सटीक परीक्षा तिथि जान सकेंगे।

UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी पंजीकृत उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एनटीए ने महत्वपूर्ण चरणों की तिथियां भी साझा कर दी हैं-

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप: उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी स्लिप 23 नवंबर 2026 को जारी कर दी जाएगी। इससे छात्र अपनी यात्रा और ठहरने की तैयारी समय रहते कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड: सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 7 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न एवं मार्किंग स्कीम

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पैटर्न और संरचना से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं-

प्रश्न पत्र: परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र शामिल होंगे।

पहला प्रश्न पत्र: इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

दूसरा प्रश्न पत्र: इसमें आपके चुने हुए विषय से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

अंकन योजना (Marking Scheme): परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकृति के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए परीक्षार्थी को 2 अंक प्रदान किए जाएंगे।

नेगेटिव मार्किंग: छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए, उम्मीदवार बिना किसी डर के सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।

समय अवधि: दोनों प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए कुल 3 घंटे (180 मिनट) का निरंतर समय दिया जाएगा, जिसमें बिना किसी अंतराल के पूरा पेपर हल करना होगा।

ऐसे ही जानकारी के लिये पढ़ते रहे Yuva Dynamite की वेबसाइट और समय पर पाएं नौकरी, पेशा से जुड़ी हर नई अपडेट।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!