New Delhi: सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने टेक्निकल इंस्टीट्यूट कोरवा के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (HAL Recruitment 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। HAL Recruitment 2026 भर्ती के तहत आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के नियम
HAL Recruitment 2026 भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है-
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग): संबंधित ब्रांच में 4 साल की बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, और कंप्यूटर साइंस या आईटी।
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट: उम्मीदवारों के पास बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीकॉम या बीए की डिग्री होना अनिवार्य है।
अन्य पद: तकनीकी और गैर-तकनीकी डिप्लोमा/नॉन-इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी HAL Recruitment 2026 में इन पदों के लिए योग्य हैं।
HAL Recruitment 2026 में कौन नहीं कर सकता आवेदन?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही किसी संगठन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है।
जिनकी डिग्री या डिप्लोमा को पास हुए 15 फरवरी 2027 तक 5 साल से अधिक का समय हो चुका है।
वे उम्मीदवार जिनके पास किसी भी संगठन में 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है।
जिन उम्मीदवारों ने अपनी टेक्निकल या जनरल डिग्री/डिपार्टमेंटल डिप्लोमा कॉरेस्पोंडेंस (पत्राचार) मोड से पूरा किया है।
आयु सीमा और स्टाइपेंड से जुड़ी खास बातें
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 13 नवंबर 2026 तक 26 वर्ष तय की गई है।
आयु में छूट: नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
स्टाइपेंड: चुने गए अप्रेंटिस को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कानपुर के नियमों या संशोधित दरों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। हालांकि, इसे नियमित एचएएल कर्मचारी का वेतन नहीं माना जाएगा। इस पूरी ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी।
HAL Recruitment 2026 में आवेदन करने का तरीका
चयन प्रक्रिया: HAL Recruitment 2026 पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर 100% मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया-
सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट [https://nats.education.gov.in/] (https://nats.education.gov.in/) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
इसके बाद एचएएल कोरवा के ऑनलाइन गूगल एप्लीकेशन फॉर्म को ओपन करें।
फॉर्म में अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
NATS रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
अपने सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में, भरे हुए फॉर्म की अच्छी तरह जांच करके इसे सबमिट कर दें।
HAL Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि: इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
निष्कर्ष
अगर आप HAL Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।