रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत 106 पदों पर भर्ती की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
आयु सीमा
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 23 वर्ष से लेकर 64 वर्ष के बीच निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
जेआरएचएमएस में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से घर बैठे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे बताए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए।
कक्षा 10वीं-12वीं का प्रमाण-पत्र, सभी शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि