New Delhi: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट यानी जेएनवीएसटी क्लास 6 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
प्रवेश पत्र डाउनलोड (NVS Class 6 Admit Card 2026) करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा-
सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Candidate Corner सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे Click here to download admit cards for Class VI JNVST लिंक पर क्लिक करें।
अब निर्धारित कॉलम में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
जानकारी दर्ज करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
अंत में भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
NVS Class 6 Admit Card 2026: 28 नवंबर को होगी परीक्षा
जेएनवीएसटी कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसका समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक यानी कुल 2 घंटे का होगा।
इस परीक्षा में छात्रों से मुख्य रूप से मेंटल एबिलिटी, ईवीएस, अंकगणित और भाषा विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
NVS Class 6 Admit Card 2026: इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड (NVS Class 6 Admit Card 2026) करने के बाद छात्र उसमें दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। प्रवेश पत्र पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि और निर्धारित समय जैसी जरूरी डिटेल्स दी गई होती हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत संबंधित विभाग या स्कूल से संपर्क करें।
NEET PG Counselling और ऐसे ही जानकारी और टिप्स के लिये युवा डाइनामाइट न्यूज़ को पढ़ते रहें।