Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

BEL Engineer Recruitment: बीईएल में इंजीनियरों के लिए निकली जॉब ही जॉब, जाने योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

bel engineer recruitment news
बीईएल में नौकरी पाने का शानदार मौका

New Delhi: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। दरअसल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट (bel-india.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन तिथि

आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख 22 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

 पदों की संख्या

इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल विषयों में कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं।

आयु सीमा

सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम में करियर बनाने के इच्छुक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए यह अवसर है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में चार साल की बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। डिग्री एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए।

  • प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स): इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, कम्युनिकेशन या टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग डिग्री।
  • प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की शैक्षणिक योग्यता की शर्तें जांच लेनी चाहिए।

 चयन प्रक्रिया

बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी): उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
  2. इंटरव्यू: कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण में इंटरव्यू होगा।

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  1. बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  2. करियर सेक्शन में प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन खोजें।
  3. विज्ञापन पढ़कर अपनी योग्यता और संबंधित विषय की पात्रता जांचें।
  4. ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और व्यक्तिगत व संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  5. जरूरी ओटीपी के जरिए मोबाइल नंबर और ईमेल की पुष्टि करें।
  6. पोर्टल से प्राप्त पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
  7. शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  8. आवेदन फॉर्म में दिए निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र चुनें।
  9. फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  10. फॉर्म को ध्यान से जांचें और आवश्यक सुधार करें।
  11. लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें और भुगतान की रसीद सुरक्षित रखें।
  12. अंतिम आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख लें।
Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!