नई दिल्ली: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। दरअसल गोवा शिपयार्ड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक भारतीय नागरिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
इस भर्ती के जरिए कुल 91 पद भरे जाएंगे। भर्ती फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी।
आवेदन तिथि
आवेदन प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन पदों पर होगी भर्तियां
इस भर्ती में तकनीकी सहायक, जूनियर सुपरवाइजर, हिंदी अनुवादक, नर्स, वेल्डर, मैकेनिक, फिटर, क्रेन ऑपरेटर, पेंटर और अन्य पद शामिल हैं।
आयु सीमा
अधिकतर पदों के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। हालांकि, कुछ पदों के लिए आयु सीमा अलग रखी गई है। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
- असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट (हिंदी अनुवादक): ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 36 वर्ष
- स्टुअर्ड कम कुक (सेमी-स्किल्ड): अधिकतम आयु 41 वर्ष
- अधिकतर अन्य पद: अधिकतम आयु 33 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना होगा।
- टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और कम से कम दो साल का संबंधित कार्य अनुभव जरूरी है। केवल बीई या बीटेक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास निर्धारित तीन वर्षीय डिप्लोमा नहीं है, पात्र नहीं माने जाएंगे।
- जूनियर सुपरवाइजर (सेफ्टी-इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा, इंडस्ट्रियल सेफ्टी में एक साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और कम से कम दो साल का सुपरवाइजरी अनुभव आवश्यक है।
- जूनियर सुपरवाइजर (सबस्टेशन): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा, वैध 33 केवी सुपरवाइजर लाइसेंस या योग्यता प्रमाणपत्र और संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव जरूरी है।
- हिंदी अनुवादक: हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित निर्धारित स्नातक डिग्री या हिंदी अनुवाद में डिप्लोमा/डिग्री के साथ कम से कम दो साल का अनुवाद अनुभव आवश्यक है।
- नर्स (पुरुष): बीएससी नर्सिंग या नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में कम से कम दो साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा और दो साल का कार्य अनुभव चाहिए।
- आईटीआई आधारित पद: वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और डीजल मैकेनिक जैसे पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई और निर्धारित अनुभव आवश्यक है। शिपराइट फिटर, खलासी, सेफ्टी स्टीवर्ड, ईओटी क्रेन ऑपरेटर, पेंटर और अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग योग्यता व अनुभव निर्धारित हैं।
- स्टुअर्ड कम कुक पद के लिए एसएससी योग्यता के साथ खाना बनाने और कैटरिंग प्रबंधन में कम से कम 10 साल का अनुभव मांगा गया है।
चयन प्रक्रिया
गोवा शिपयार्ड की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा-
- लिखित परीक्षा: परीक्षा कंप्यूटर आधारित या पेन-पेपर माध्यम से आयोजित की जा सकती है।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों, अंकतालिकाओं, अनुभव प्रमाणपत्रों और पहचान दस्तावेजों की जांच होगी।
- कौशल या ट्रेड टेस्ट: उम्मीदवारों की संबंधित काम में व्यावहारिक दक्षता का आकलन किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट in पर जाएं।
- वेबसाइट पर ‘नोटिस बोर्ड’ और फिर ‘करियर’ या ‘जीएसएल करियर’ सेक्शन खोलें।
- विज्ञापन संख्या 09/2026 के सामने दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित पद चुनकर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और रोजगार से जुड़ी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- लागू होने पर 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें।
- भुगतान की रसीद डाउनलोड करें और आवेदन जमा करने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।