New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। जो उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें एनटीए ने एक और मौका दे दिया है। बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:50 बजे) कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर सकते हैं।
UGC NET Dec 2026: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो और जरूरी तिथियां
यदि UGC NET Dec 2026 का आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती या त्रुटि हो गई है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। एनटीए द्वारा फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक खोली जाएगी। इन निर्धारित तारीखों के भीतर उम्मीदवार अपने ऑनलाइन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।
इसके अलावा, परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं-
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: 23 नवंबर 2026
UGC NET Dec 2026 के लिये एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 7 दिसंबर 2026
परीक्षा की तिथियां: 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 (देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 87 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा)।
UGC NET Dec 2026: आवेदन शुल्क का विवरण
श्रेणी के आधार पर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
सामान्य / अनारक्षित वर्ग: 1150 रुपये
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: 600 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग (PH) वर्ग: 325 रुपये
उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
UGC NET Dec 2026 की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके स्वयं अपना UGC NET Dec 2026 का आवेदन फॉर्म भर सकते हैं-
सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
होम पेज पर दिए गए ‘LATEST NEWS’ सेक्शन में जाकर ‘UGC-NET Dec 2026 Application form live!’ के लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर सबसे पहले ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें और मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरकर अपना पंजीकरण पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, लॉग इन करके फॉर्म से जुड़ी बाकी की डिटेल्स भरें।
इसके बाद अपने स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर (Signature) को तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
ऐसे ही जानकारी के लिये पढ़ते रहें Yuva Dynamite न्यूज़ वेबसाइट।