Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

AI Jobs India: एआई और टेक स्किल्स की भारी मांग, युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार!

AI Jobs India: इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारतीय जॉब मार्केट में एआई, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकी योग्यताओं की मांग तेजी से बढ़ी है।
AI Jobs India
AI Jobs India: भारतीय जॉब मार्केट में एआई (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: देशभर के जॉब मार्केट में इन दिनों तकनीकी दक्षता और एआई (AI Jobs India) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में सामने आई इंडिया स्किल रिपोर्ट 2026 में भारतीय नौकरी बाजार के उन तमाम पहलुओं से पर्दा उठाया गया है, जिनकी आज के समय में सबसे ज्यादा मांग है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पारंपरिक तरीकों से हटकर अब तकनीक और नए जमाने के हुनर युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल रहे हैं।

AI Jobs India: तकनीकी स्किल्स की भारी मांग

रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान जॉब मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड तकनीकी योग्यताओं की है। इसमें मुख्य रूप से एआई (AI), डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग: इसके तहत नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी) और प्रोडक्टिव एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में एक्सपर्ट्स की तलाश तेजी से हो रही है। अनुमान है कि साल 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस बढ़कर 12.5 लाख तक पहुंच जाएगा।

क्लाउड कंप्यूटिंग: मल्टी क्लाउड आर्किटेक्चर के साथ-साथ एडब्ल्यूएस (AWS), एज्योर (Azure) और जीसीपी (GCP) की जानकारी रखने वाले प्रोफेशनल्स की कंपनियों में पहली पसंद बने हुए हैं।

साइबर सिक्योरिटी: आज के डिजिटल युग में आईओटी सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन सिक्योरिटी और डेटा कंप्लायंस बेहद अहम हो गए हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: इस सेक्टर में पाइथन, रिएक्टजेएस (ReactJS), फुल स्टैक डेवलपमेंट और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट की डिमांड सबसे ऊपर है।

डेटा एनालिटिक्स: डेटा को समझने और मैनेज करने के लिए एसक्यूएल (SQL), पावर बीआई (Power BI) और टेबल्यू (Tableau) जैसी स्किल्स जरूरी हो गई हैं।

फिनटेक, हेल्थकेयर और सस्टेनेबिलिटी: डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म, डायग्नोस्टिक एआई, रिन्यूएबल एनर्जी और क्लाइमेट रिस्क जैसे नए सेक्टर्स में भी रोजगार के बड़े अवसर पैदा हुए हैं।

AI Jobs India: सॉफ्ट स्किल्स और रिमोट वर्क का दौर

बदलते कामकाजी माहौल और रिमोट वर्क (वर्क फ्रॉम होम) संस्कृति के विस्तार के कारण केवल तकनीकी ज्ञान ही काफी नहीं है। कंपनियों को अब ऐसे युवाओं की तलाश है जो डिजिटल रूप से साक्षर होने के साथ-साथ बेहतर संवाद (कम्युनिकेशन) कला जानते हों। इसके अलावा, कठिन परिस्थितियों में तुरंत समस्या का समाधान निकालना और हर माहौल में खुद को ढालना (एडेप्टेबिलिटी) जैसे सॉफ्ट स्किल्स भी आज के दौर में बेहद जरूरी हो गए हैं।

युवाओं की रोजगार क्षमता में बढ़ोतरी

इस रिपोर्ट की सबसे सकारात्मक बात यह सामने आई है कि भारतीय युवाओं की कुल रोजगार क्षमता (एम्प्लॉयबिलिटी) में लगातार सुधार हो रहा है। जहां साल 2025 में देश की ओवरऑल एम्प्लॉयबिलिटी 54.81 प्रतिशत थी, वहीं साल 2026 में यह बढ़कर 56.35 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

AI Jobs India: सप्लाई से ज्यादा है डिमांड

रिपोर्ट में इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया है कि एआई, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और डेटा से जुड़े रोल्स की मांग बाजार में उनकी उपलब्धता (सप्लाई) की तुलना में बहुत अधिक है। एआई आधारित नौकरियों में हर साल दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि युवाओं को खुद को लगातार अपस्किल (अपडेट) करने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस हो रही है।

निष्कर्ष

अगर आप इस तरह की जानकारी के लिए इच्छुक है तो Yuva Dynamite जरूर पढ़ें, ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!