New Delhi: देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों यानी आईआईएम (IIMs) में प्रवेश के लिए होने वाली CAT Exam 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस साल आईआईएम इंदौर द्वारा 29 नवंबर को इस बड़ी परीक्षा का आयोजन किया जाना तय है। हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा हो जाता है। परीक्षा की तारीख पास आते ही स्टूडेंट्स के मन में घबराहट और मानसिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि, शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस परीक्षा में सफलता सिर्फताकि किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि परीक्षा हॉल के दौरान मानसिक संतुलन और सही फैसलों पर टिकी होती है।
CAT Exam 2026: सटीक रणनीति से बनाएं सफलता का रास्ता
CAT Exam 2026 जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए केवल पढ़ना काफी नहीं है, बल्कि एक पक्की रणनीति होना बेहद जरूरी है।
डायग्नोस्टिक मॉक टेस्ट से शुरुआत: तैयारी की शुरुआत हमेशा एक मॉक टेस्ट के साथ करें। इससे आपको अपनी खूबियों और कमजोरियों का सही और सटीक अंदाजा लग जाएगा।
स्ट्रक्चर्ड स्टडी प्लान: अपनी कमजोरी और मजबूती के हिसाब से एक योजना तैयार करें। CAT Exam 2026 के लिये कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें, लेकिन मजबूत पोर्शन को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
सेक्शनल स्कोर पर नजर: हर सेक्शन के कटऑफ को आसानी से पार करने के लिए जरूरी है कि आप अपने सेक्शनल स्कोर पर लगातार नजर रखें और हर हिस्से को बराबर समय दें।
CAT Exam 2026 के लिये समय प्रबंधन की कला भी है जरूरी
CAT Exam 2026 सिर्फ आपके ज्ञान का इम्तिहान नहीं है, बल्कि यह आपकी कार्यकुशलता और समय प्रबंधन (Time Management) की भी कड़ी परीक्षा है।
सीमित समय में अभ्यास: परीक्षा के दबाव से बचने के लिए घर पर ही टाइमर लगाकर सवाल हल करने का अभ्यास करें। इससे आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होंगी।
सवाल छोड़ने का हुनर: विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ यह जानना काफी नहीं है कि सवाल को हल कैसे करना है, बल्कि यह समझना उससे भी ज्यादा जरूरी है कि किस कठिन सवाल में समय बर्बाद करने के बजाय उसे तुरंत छोड़ देना है।
मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर नींद पर दें पूरा ध्यान
अक्सर देखने में आता है कि बेहतरीन तैयारी करने के बाद भी कई छात्र सिर्फ डर और तनाव की वजह से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
तनाव भगाने के उपाय: परीक्षा के भारी दबाव को संभालने के लिए अपनी डेली रूटीन में मेडिटेशन (ध्यान) और गहरी सांस लेने के व्यायाम को शामिल करें।
पर्याप्त नींद है जरूरी: परीक्षा से पहले दिमाग और शरीर को पूरी तरह तरोताजा रखना बहुत आवश्यक है। एक थका हुआ दिमाग परीक्षा के दौरान तेजी से और सही फैसले नहीं ले पाता है, इसलिए पूरी और गहरी नींद जरूर लें।
गीता के संदेश और बैकअप प्लान से बढ़ाएं आत्मविश्वास
CAT Exam 2026 के अंतिम दिनों में रिजल्ट को लेकर होने वाली चिंता को दूर करने के लिए मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स प्राचीन जीवन दर्शन का सहारा लेने की सलाह देते हैं।
कर्म पर रखें भरोसा: भगवद गीता के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपना पूरा ध्यान सिर्फ अपनी मेहनत और ईमानदारी पर लगाएं। भविष्य के नतीजों की चिंता करने से केवल आपका आत्मविश्वास कम होता है।
तैयार रखें बैकअप प्लान: मन की अनिश्चितता और डर को दूर भगाने के लिए एक व्यावहारिक बैकअप प्लान भी साथ रखें, ताकि आपका दिमाग शांत और स्थिर रह सके।
ऐसे ही जॉब, सफलता के टिप्स और जानकारी के लिये युवा डाइनामाइट न्यूज़ पढ़ते रहें।








