Section-Specific Split Button

Govt Jobs: अगर आपकी भी उम्र है 30 से कम तो यहां है सरकारी नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

देश की नामी संस्थान ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए वो लोग भी अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां।

नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 89 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें पूरी जानकारी।

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है।

इच्छुक और योग्य लोग FCI की आधिकारिक पोर्टल www.fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजीएम के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 साल अधिकतम होनी चाहिए। इन पदों के लिए ऑनलाइन एग्जाम मई या जून में हो सकती हैं।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!