Section-Specific Split Button

Exams Date: इस दिन से शुरु होंगी उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जानें किस दिन से शुरु होंगी परीक्षाएं और एग्जाम का पूरा शेड्यूल।

देहरादूनः उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2021 और उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 का आयोजन 4 मई से शुरू होगा और यह परीक्षा 22 मई को खत्म होगी। 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जबकि 12वीं कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

उत्तरखंड बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट, ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षाएं दो पाली में की जाएंगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!