New Delhi: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
Bihar STET Admit Card 2026 इस तरह डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना Bihar STET Admit Card 2026 प्राप्त कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए लॉग इन सेक्शन में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
जानकारी भरकर सबमिट करने के बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें।
इसके बाद Bihar STET Admit Card 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Bihar STET Admit Card 2026: परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश
बिहार एसटीईटी 2026 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा हर दिन केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए समय का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि केंद्र पर दोपहर 12:30 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन अपना Bihar STET Admit Card 2026 और कोई भी एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) अपने साथ जरूर रखें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न और पासिंग मार्क्स
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। इसलिए उम्मीदवार सभी 100% प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकते हैं।
परीक्षा को पास करने के लिए श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक तय किए गए हैं-
सामान्य वर्ग: 50% अंक
पिछड़ा वर्ग: 45.5% अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5% अंक
एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: 40% अंक
परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य और विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।








