BHEL Artisan Recruitment 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी पाने का मौका है। कंपनी ने BHEL Artisan Recruitment 2027 के तहत आर्टिजन ग्रेड-IV के 660 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये नियुक्तियां देश की नौ विनिर्माण इकाइयों में सात ट्रेडों के लिए की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और जरूरी शर्तें ध्यान से पढ़नी चाहिए।
BHEL Artisan Recruitment 2027: आवेदन की तारीखें
BHEL Artisan Recruitment 2027: बीएचईएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:45 बजे तक है। उम्मीदवारों की आयु और शैक्षणिक योग्यता की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 11 दिसंबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख में बदलाव या अन्य निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपी पीईटी प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
BHEL Artisan Recruitment 2027 में ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- फिटर: 278 पद
- वेल्डर: 104 पद
- मशीनिस्ट: 101 पद
- इलेक्ट्रीशियन: 90 पद
- टर्नर: 52 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 23 पद
- फाउंड्रीमैन: 12 पद
BHEL Artisan Recruitment 2027: इस भर्ती में फिटर ट्रेड के लिए सबसे अधिक पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित ट्रेड और विनिर्माण इकाई में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी जरूर जांच लें।
BHEL Artisan Recruitment 2027: क्या है शैक्षणिक योग्यता?
BHEL Artisan Recruitment 2027:आवेदन के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में निर्धारित आईटीआई/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) की शर्तें पूरी करनी होंगी। न्यूनतम अंक, आयु सीमा और आरक्षण संबंधी नियमों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है। केवल दसवीं पास होना अपने आप में पर्याप्त नहीं है।
KEAM 2026: MBBS की 84 और BDS की 106 सीटें खाली, देखें कॉलेजवार पूरी लिस्ट
BHEL Artisan Recruitment 2027: कैसे होगा चयन और कहां करें आवेदन?
BHEL Artisan Recruitment 2027 में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित क्वालिफाइंग स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। उम्मीदवार बीएचईएल की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एक उम्मीदवार केवल एक विनिर्माण इकाई और एक ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है।








