Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Railway Bharti 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तुरंत करें आवेदन

Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Railway Bharti 2026
Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (अंडर ग्रेजुएट/ CEN 7/2026) के तहत बंपर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार 12वीं पास हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

Railway Bharti 2026 भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश नीचे दिए गए हैं-

आधिकारिक वेबसाइट: उम्मीदवार आरआरबी के डायरेक्ट पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2026 तय की गई है।

फीस जमा करने की अंतिम तिथि: परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026 है।

Railway Bharti 2026 के लिये शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल के Railway Bharti 2026 पदों के लिए पात्रता के नियम इस प्रकार हैं-

योग्यता: आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (10+2) की परीक्षा पास की हो। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों का यह प्रतिशत अनिवार्य नहीं है।

आयु सीमा: Railway Bharti 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आयु की गणना: उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

श्रेणी के अनुसार जन्म तिथि की सीमा

यूआर (UR) / ईडब्ल्यूएस (EWS): उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले का नहीं होना चाहिए।

ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL): उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले का नहीं होना चाहिए।

एससी / एसटी (SC/ST): उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले का नहीं होना चाहिए।

Railway Bharti 2026 में आवेदन शुल्क और रिफंड का नियम

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: इन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी-1 (CBT-1) परीक्षा में शामिल होने के बाद इनमें से 400 रुपये वापस (रिफंड) कर दिए जाएंगे।

एससी / एसटी / पीएच / महिला उम्मीदवार: इन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। परीक्षा में शामिल होने के बाद इनका पूरा शुल्क (250 रुपये) रिफंड कर दिया जाएगा।

Railway Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Railway Bharti 2026 के उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं-

सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें और मांगी गई बुनियादी जानकारी भरकर अपना अकाउंट या रजिस्ट्रेशन क्रिएट करें।

इसके बाद लॉगिन करके बाकी की जरूरी जानकारी दर्ज करें और अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी या असमंजस की स्थिति में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का पूरा अवलोकन अवश्य करें।

निष्कर्ष

अगर आप Railway Bharti 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!