Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

GATE 2027 Registration: आवेदन करने का आखिरी मौका, फटाफट ऐसे भरें फॉर्म

GATE 2027 Registration
GATE 2027 Registration: गेट परीक्षा (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE 2027) में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया का आज महत्वपूर्ण दिन है। जो उम्मीदवार अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे बिना किसी देरी के तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर लें। आज का दिन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फॉर्म भरने के लिए निर्धारित किया गया है।

GATE 2027 Registration के लिये आधिकारिक वेबसाइट

गेट 2027 परीक्षा का आयोजन इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा के लिए इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

GATE 2027 Registration में लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि

यदि कोई छात्र आज यानी 27 सितंबर तक आवेदन करने से चूक जाता है, तो उसे कल से लेट फीस (विलम्ब शुल्क) का भुगतान करना होगा। हालांकि, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी। इसलिए सलाह दी जाती है कि अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

GATE 2027 Registration के लिये योग्यता एवं पात्रता मानदंड

इस परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है-

छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे उच्च वर्ष में अध्ययनरत होने चाहिए।

जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में डिग्री प्राप्त कर ली है, वे भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।

विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।

GATE 2027 Registration परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

छात्र अपनी सुविधा के लिए नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों की सारणी देख सकते हैं-

कार्यक्रम का विवरण निर्धारित तिथि

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि 27 अगस्त 2026
  • बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की तिथियां 14 से 21 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा शहर आवंटन की सूचना 4 जनवरी 2027
  • मुख्य परीक्षा की तिथियां 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
  • परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि 19 मार्च 2027

बिना डिजीलॉकर वेरीफाई अकाउंट के भी कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यह राहत दी गई है कि वे बिना वेरीफाई हुए डिजीलॉकर अकाउंट के जरिए भी पंजीकरण कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय वे डिफॉल्ट आईडी प्रूफ का चयन कर सकते हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन आवेदनों की जरूरी दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क विवरण

श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है-

अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थी: नियमित अवधि (बिना लेट फीस) में 2000 रुपये और विस्तारित अवधि (लेट फीस के साथ) में 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग: नियमित तिथियों में 1000 रुपये और विस्तारित तिथियों में 1500 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

GATE 2027 Registration करने की सरल प्रक्रिया

GATE 2027 Registration में फॉर्म भरने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “एप्लीकेशन पोर्टल” के लिंक पर क्लिक करें।

नए रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य आवश्यक विवरण भरकर फॉर्म को सावधानीपूर्वक पूरा करें।

निर्धारित आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।

अंत में, पूरी तरह भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

निष्कर्ष

अगर आप GATE 2027 Registration पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement