Section-Specific Split Button

राजस्थान में बिना पढ़े लिखे लोगों के लिये वैकेंसी, लॉटरी के आधार पर होगा चयन

राजस्थान में बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए नौकरी की वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन 6 नवंबर तक हो सकेंगे।

जयपुर: बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। ऐसे लोगों के लिए 23820 पदों पर वैकेंसी निकली है। खास बात यह है इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्‍मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा।

बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए ये भर्तियां राजस्‍थान में निकली हैं। राजस्‍थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने 23 हजार से अधिक पदों पर सफाई कर्मचारियों की वैकेंसी निकाली है। इसके लिये 7 अक्‍टूबर से आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जो भी इन नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहता है वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 6 नवंबर तक इन पदों के लिए आवेदन होंगे। lsg.urban.rajasthan.gov.in और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन शुल्‍क
आवेदन के लिए सामान्‍य वर्ग के अभ्‍यर्थियों को 600 रुपये, आरक्षित और पीडब्‍ल्‍यूडी श्रेणी के उम्‍मीदवारों को 400 रुपये का शुल्‍क देना होगा। वहीं 11 से 25 नवंबर तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा। दोबारा विंडो ओपन होने पर आवेदन में बदलाव हो सकेंगे, लेकिन 100 रुपये का शुल्‍क देना होगा।

सेलेक्‍शन
राजस्‍थान में सफाई कर्मचारियों का सेलेक्‍शन लॉटरी के माध्‍यम से होगा। योग्‍य अभ्‍यर्थियों का सेलेक्‍शन राजस्‍थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के उपयोग से किया जाएगा।

Previous Post
Next Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!