Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

symbolic picture

New Delhi: स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरे भारत में स्थित शाखाओं के लिए की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से IBPS के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) इस भर्ती अभियान के तहत उचित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) किया हो। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेज़ी विषय अनिवार्य रूप से पढ़ा होना चाहिए। आयु सीमा (Age Limit) न्यूनतम आयु: 21 वर्षअधिकतम आयु: 30 वर्षउम्मीदवार का जन्म 31 जुलाई 1995 से पहले और 31 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PH) को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के तहत क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत, जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को 850/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, SC/ST/PH वर्ग के अभ्यार्थियों को 100/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना आवश्यक है। आवेदन कैसे करें (How to Apply) 1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/oicljul25/ पर जाएं।2. “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।3. मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें और फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें। OICL की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा व अन्य चरण शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना का पूरा अवलोकन करें और तभी आवेदन करें। समयसीमा का पालन करते हुए जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर होगा

Railway Apprentice Recruitment 2025: जल्द शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें योग्यता और आवेदन का तरीका

ndian Railways (Img: Google)

New Delhi: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा ईस्टर्न रेलवे (Eastern Railway) में अप्रेंटिसशिप के 3115 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, जमालपुर समेत कई डिवीजनों में अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2025 से लेकर 13 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानिये क्या है पात्रता? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (10+2 पैटर्न) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST/OBC/PwBD और महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। इतना लगेगा आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि SC/ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। भर्ती पदों का विवरण हावड़ा डिवीजन: 659 पदलिलुआ वर्कशॉप: 612 पदसियालदह डिवीजन: 440 पदकांचरापाड़ा वर्कशॉप: 187 पदमालदा डिवीजन: 138 पदआसनसोल डिवीजन: 412 पदजमालपुर वर्कशॉप: 667 पद क्या होगी चयन प्रक्रिया? चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्युमेंट सत्यापन के पश्चात मेडिकल परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

ITPO भर्ती 2025: डिप्टी मैनेजर के 31 पदों पर निकली सरकारी वैकेंसी, 29 अगस्त तक करें आवेदन

symbolic picture

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation – ITPO) ने डिप्टी मैनेजर के 31 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com के माध्यम से पूरी की जा सकती है। पदों का विवरण इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर के विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जाएगी, जिसमें जनरल कैडर, लॉ, फाइनेंस और अकाउंट, आर्किटेक्चर, सिविल, सिक्योरिटी और फायर विभाग शामिल हैं। आयु-सीमा (Age Limit) पद के अनुसार अधिकतम आयु-सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है- जनरल, लॉ, आर्किटेक्चर, सिविल, सिक्योरिटी और फायर पदों के लिए: अधिकतम 30 वर्षफाइनेंस और अकाउंट के लिए: अधिकतम 32 वर्ष आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwD) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए, सीएमए, एलएलबी, बी.टेक (सिविल/आर्किटेक्चर), एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पदानुसार न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता अलग-अलग निर्धारित है, जिसे आधिकारिक अधिसूचना से जांचा जा सकता है। वेतनमान (Salary) डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा, अन्य भत्ते और सुविधाएं भी भारत सरकार के नियमों के अनुसार मिलेंगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। कैसे करें आवेदन? 1. ITPO की आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें।3. सभी दिशा-निर्देश पढ़कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।5. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025: 10,277 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी

Symbolic picture (Img: Google)

New Delhi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने शुक्रवार, 1 अगस्त से बैंक क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो युवा बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 10,277 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता IBPS क्लर्क भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, विशेष वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य परीक्षा में अधिक विस्तृत और गहन प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन कैसे करें? IBPS क्लर्क 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं- 1. सबसे पहले, IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।2. वेबसाइट के होम पेज पर “IBPS Clerk Apply” लिंक पर क्लिक करें।3. अपना पंजीकरण करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।4. स्कैन किए गए दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट लें। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: सितंबर 2025मुख्य परीक्षा की तिथि: अक्टूबर 2025 (तारीख की घोषणा बाद में)

Bihar Jeevika Bharti: बिहार में इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पटना: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (brlps.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 2747 रिक्त पदों को भरा जाएगा।  आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवश्यक स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइस भर्ती के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर होगी भर्तीब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक ऐसे करें आवेदन : 1.ऑफिशियल वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं। 2. “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। 3. Jeevika Bharti 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 4. “Apply Online” पर क्लिक करें। 5. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। 6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 7. फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस) द्वारा बिहार जीविका भर्ती 2025 जारी की गई है। यह सोसाइटी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। इसे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में नामित किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार के 38 जिलों के सभी 534 प्रखंडों में “जीविका” मॉडल को बढ़ावा देना है।

राजस्थान में 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर बंपर भर्तियां, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

Recruitment in the field of Veterinary Medicine (Img: Google)

New Delhi: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 3 सितंबर 2025 तक चलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे, जिसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। योग्यता मानदंड भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरिनरी साइंस एवं एनिमल हसबैंड्री में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी अनिवार्य है। साथ ही, राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद, जयपुर से स्थाई या अस्थाई पंजीयन होना जरूरी है। आवेदन से पूर्व इंटर्नशिप पूर्ण करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत, सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर ओबीसी / क्रीमीलेयर एमबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जबकि, एससी / एसटी / नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / सहरिया आदि के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को सबसे पहले SSO पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद, रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक साइट विजिट करें।

शैक्षिक क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका, UP एलटी ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

Teacher Vacancy (Img: Google)

Lucknow: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के तहत 7466 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू कर दी गई है। यह भर्ती सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) के पदों के लिए की जा रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों की संख्या इस भर्ती के अंतर्गत कुल 7466 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती यूपी के विभिन्न विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? 1-सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग: 125 रुपये2-एससी एवं एसटी वर्ग: 65 रुपये3-दिव्यांग (पीएच) वर्ग: 25 रुपये फॉर्म में सुधार की मिलेगी सुविधा कई बार आवेदन के दौरान त्रुटि हो जाती है। अभ्यार्थियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 4 सितंबर 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा भी दी है। अभ्यर्थी अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। क्या है शैक्षणिक योग्यता? इन पदों पर वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड किया हो। हालांकि कुछ विशिष्ट विषयों में बीएड की अनिवार्यता से छूट दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका जन्म 2 जुलाई 1985 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। कैसे करें आवेदन? 1. सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।2. होमपेज पर “Recruitment Dashboard” में जाएं।3. ASSISTANT TEACHER (TRAINED GRADUATE GRADE) EXAMINATION 2025 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।4. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन को सबमिट करें। महत्वपूर्ण तारीख आवेदन शुरू: 28 जुलाई 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि- 28 अगस्त 2025 फॉर्म में सुधार की तिथि: 4 सितंबर 2025 जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। यूपीपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Job Alert: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों पर भर्ती, इन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

Symbolic picture (Img: Google)

New Delhi: देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। कुल 4987 पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिसमें देशभर से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस भुगतान की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान इन पदों के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य निर्धारित योग्यता मानदंडों को भी पूरा करना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। आयु सीमा और छूट इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 अगस्त 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्राप्त होगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी- कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डिजिटल युग में बढ़ रही स्टॉक ब्रोकिंग की मांग, 12वीं कॉमर्स पास युवाओं के लिए सुनहरा करियर विकल्प

Stock Broker (Source-Google)

New Delhi: आज के डिजिटल युग में वित्तीय क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और साथ ही निवेश के प्रति युवाओं में जागरूकता भी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आपने 12वीं कॉमर्स से की है और आप शेयर बाजार की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो स्टॉक ब्रोकर बनना आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टॉक ब्रोकर वित्तीय बाजार और निवेशकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। यह करियर न केवल आकर्षक है, बल्कि इसमें अवसर भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। स्टॉक ब्रोकर क्या करता है? स्टॉक ब्रोकर वह व्यक्ति होता है जो निवेशकों और शेयर बाजार के बीच लेन-देन को आसान बनाता है। निवेशक सीधे शेयर बाजार में ट्रेड नहीं कर सकते, इसलिए ब्रोकर उनके लिए डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलता है और दैनिक लेन-देन को प्रबंधित करता है। इसके अलावा, ब्रोकर निवेशकों को यह भी सलाह देता है कि बाजार की वर्तमान स्थिति के अनुसार कब और कितना निवेश करना चाहिए। वह बाजार की स्थिति, कंपनियों के प्रदर्शन और संभावित जोखिमों की जानकारी उपलब्ध कराकर निवेशकों को नुकसान से बचाता है। स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए आवश्यक कोर्स स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए सबसे पहले 12वीं कक्षा कॉमर्स स्ट्रीम से उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद बैंकिंग और फाइनेंस में एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया जा सकता है। इस कोर्स में बैंकिंग ऑपरेशंस, ट्रेड फाइनेंस, शेयर बाजार की कार्यप्रणाली और वित्तीय योजना बनाना सिखाया जाता है। इसके अलावा, बिजनेस कम्युनिकेशन और कंप्यूटर की मूल जानकारी होना भी आवश्यक है ताकि ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल टूल्स का सही उपयोग किया जा सके। यह कोर्स छात्रों को यह भी सिखाता है कि किस समय, किन स्टॉक्स में निवेश करना लाभकारी होगा और कब बेचने का सही मौका है। क्यों बढ़ रही है स्टॉक ब्रोकर की मांग? वर्तमान समय में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग अब केवल बचत नहीं करना चाहते, बल्कि पैसे को सही जगह निवेश कर उसका लाभ उठाना चाहते हैं। इस बदलाव ने स्टॉक ब्रोकरों की मांग में तेज़ी ला दी है। निवेशकों को गाइड करने के लिए अनुभवी और योग्य ब्रोकरों की जरूरत अधिक है। इसलिए इस क्षेत्र में करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। कोर्स कहां से करें? स्टॉक ब्रोकर बनने के लिए कई सरकारी और निजी संस्थान बैंकिंग और फाइनेंस में डिप्लोमा और शेयर मार्केट से जुड़े कोर्स उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे NSE Academy, BSE Institute, Coursera और Udemy से भी स्टॉक मार्केट और फाइनेंस के कोर्स कर सकते हैं। अगर आप कॉमर्स से 12वीं पास कर चुके हैं और फाइनेंस व निवेश की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं, तो स्टॉक ब्रोकर बनना एक सुनहरा अवसर हो सकता है। इस क्षेत्र में मांग बढ़ रही है और सही शिक्षा व प्रशिक्षण के साथ आप अच्छे रोजगार के अवसर पा सकते हैं। निवेशकों की मदद करना और उन्हें सही दिशा दिखाना इस पेशे की खासियत है।

Job Alert: भारतीय सेना में इंजीनियर ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 350 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

Indian Army (Source-Google)

New Delhi: देश की सेवा करने और सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान कुल 350 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाते हुए 22 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। पदों का विवरण भारतीय सेना ने विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों में कई पद घोषित किए हैं। जिसमें भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत कुल 350 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के लिए 75 पद, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 60 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 33 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 64 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 101 पद और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के लिए 17 पद निर्धारित किए गए हैं। आवश्यक योग्यताएं इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आयु सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 1 अप्रैल 2025 को उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में पहले चरण में पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य आवश्यक मूल्यांकन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। कैसे करें आवेदन 1. वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।2. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।3. नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।4. सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।5. दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।6. फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रखें। महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन प्रारंभ: 24 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2025

error: Content is protected !!