Govt Jobs: यहां निकली है कांस्टेबल, SI के 9720 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करना है आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ नौ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड, WBPRB ने सब-इंस्पेक्टर / लेडी सब-इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस और कॉन्स्टेबल/लेडी कॉन्स्टेबल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन कुल 9720 पदों के लिए मांगी जा रही है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जारी किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। आयुसीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना जरूरी है। कांस्टेबल: 7440 पदलेडी कांस्टेबल: 1192 पदसब-इंस्पेक्टर: 753 पदसब-इंस्पेक्टर (महिला): 150 पदसब-इंस्पेक्टर (ऑर्म्ड ब्रांच): 185 पदकुल: 9720 पद