Section-Specific Split Button

Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां जानें कैसे होगा सलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 10वीं तक के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ( Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission, OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक समूह सी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 565 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2021 है। OSSSC Recruitment 2021: एजुकेशन क्वालिफिकेशन सबसे पहले तो उम्मीदवार को उड़िया बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा उड़िया भाषा के साथ 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान से कक्षा-सातवीं या उससे ऊपर की अंतिम परीक्षा में भाषा विषय के रूप में स्थानीय भाषा उड़िया में उत्तीर्ण होना चाहिए। ये होगी सैलरी पे बैंड- 5200- 20200+ ग्रेड पे 2000 प्रति माह सैलरी- 9000 रुपये

Govt Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए यहां है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानिए कैसे करना है आवेदन

यहां निकली है सरकारी नौकरी की वैकेंसी

देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जानिए नौकरी और आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rrcpryj.org पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। साल 2020-21 के लिए उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज, आगरा, झांसी और झांसी कार्यशाला) के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न डिवीजनों, कार्यशालाओं में अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए कुल 1664 रिक्तियां उपलब्ध हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदक 31 अगस्त 2021 तक एएआई नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। GAIL Recruitment 2021 के लिए इंजीनियरिंग, B.Tech, MBA, B.Com, CA या BA की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 34 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, सीनियर ऑफिसर और सीनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.gailonline.com पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Govt Jobs:देश के इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता और पूरी डिटेल

कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में सही वक्त और सही अवसर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कीट संग्राहक और अनुसंधान सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन का आखिरी तारीख 5 अगस्त 2021 है। उम्मीदवार आईसीएमआर- एनआईएमआर की ऑफिशियल वेबसाइट, main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती कुल 4358 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Govt Jobs: इस कंपनी में निकली है एक साथ कई पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ओर से मैनेजर सहित 53 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग 20 जुलाई से पहले आवेदन भर दें। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह एचएसएल की अधिकारिक www.hslvizag.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के साथ मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए।

Govt Jobs: नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन तक की सारी जानकारी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सौ से भी अधिक वैकेंसी निकली है। जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में ग्रुप बी और ग्रुप सी मंत्रालयी/तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। भर्ती सूचना के अनुसार लोवर और अपर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनो, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर मेकेनिक, हेड क्लर्क, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, जूनियर प्रोग्रामर और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की कुल 126 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएसयूटी, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट, nsut.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2021 से पहले आवेदन करें। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह हजारों पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। PSSSB ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चरल) के 659 पदों और पशु चिकित्सा निरीक्षकों के 866 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए 30 जुलाई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 22 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ या जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं जूनियर ड्राफ्ट्समैन के आवेदन के लिए उम्मीदवार 10 वीं पास होना चाहिए और ड्राफ्ट्समैन में ट्रेड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – https://sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt jobs: बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने हजारों के पद पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी योग्य उम्मीदवार हैं तो आप भी कर सकते हैं अप्लाई। जानिए आवेदन और नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं तो आपके लिए है बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका। IBPS ने सीआरपी क्लर्क भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया था। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क (CRP Clerk-XI 2022-23) अधिसूचना के अनुसार बैंकों में 5858 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज, 12 जुलाई 2021 से किये जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क रु.850 रुपये का भी भुगतान आज से लेकर 1 अगस्त के बीच कर लेना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जानी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्र सीमा: न्यूनतम – 20 वर्ष और अधिकतम – 28 वर्ष। यानी उम्मीदवार का जन्म 20.07.1993 से पहले और 01.07.2001 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

Govt Jobs: यहां निकली है 8393 पदों के लिए आवेदन, जानिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक जगह आठ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। नई दिल्लीः प्री-प्राइमरी टीचर की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी टीचर की 8393 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के आखिरी तारीख को 9 जून कर दिया गया है। आवेदन के इच्छुक ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन किया है, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध कराये गये या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंड्री (12वीं) कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और नर्सरी टीचर एजुकेशन में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

Govt Jobs: कोरोना काल में बेरोजगार युवाओं के लिए बंपर सरकारी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

कोरोना काल में बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरी का मौका मिला है। सरकारी नौकरी की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जानिए यहां नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां। राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को प्रति माह 39,300 रुपये तक का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इस संशोधित भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 39,300 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। दो महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद इसे बढ़ाकर 56,100 रुपये किया जाता है। वहीं असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट/ कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए 14,600 से लेकर 26,500 रुपये तक का शुरुआती वेतन निर्धारित है। 

Govt Jobs: कई विभागों में निकली हैं सरकारी भर्ती, 12वीं पास के लिए भी मौका

देशभर के सरकारी विभागों में हजारों की संख्या में भर्तियां निकाली गई हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कर चुके उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी विभागों में कई पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। Southern Railway Apprentice 2021:दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी कि 1 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। 10वीं पास और आईटीआई अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जून, 2021 है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। NBE Recruitmentनेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, दिल्ली ने 12वीं और ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर 42 भर्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एनबीई जूनियर असिस्टेंट ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख- 14 अगस्त 2021। उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/vacancy.php पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!