यूपी होम गार्ड भर्ती 2025: 41,424 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बस कल तक

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने राज्य के सभी जिलों में होम गार्ड के 41,424 खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। विभाग ने साफ किया है कि इस तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने का तरीका इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरनी होगी। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होने के बाद उम्मीदवार लॉग इन करके शेष जानकारी भर सकते हैं और आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता यूपी होम गार्ड भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है। यानी जिन युवा उम्मीदवारों के पास कम पढ़ाई है, उनके लिए यह सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। आयु सीमा और जिले का निवास उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना भर्ती के पंजीकरण शुरू होने की तारीख से की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को उसी जिले का निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है। अतिरिक्त अंक पाने वाले प्रमाणपत्र इस भर्ती में कुछ विशेष प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक मिलेंगे:1. एनसीसी या भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाणपत्र: 1 से 3 अंक तक का लाभ।2. आपदा मित्र प्रशिक्षण प्रमाणपत्र: 3 अतिरिक्त अंक।3. चार पहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस: 1 अतिरिक्त अंक।ये अंक मेरिट सूची तैयार करते समय उम्मीदवार के लिए फायदेमंद होंगे। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार: 400 रुपये। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार: 300 रुपये। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। अंतिम अवसर जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है। 17 दिसंबर के बाद आवेदन की विंडो बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर अपना मौका सुरक्षित करें। यूपी होम गार्ड भर्ती का महत्व यूपी होम गार्ड भर्ती युवाओं के लिए सुरक्षा सेवाओं में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो कम पढ़ाई के कारण अब तक सरकारी नौकरी से दूर रहे हैं। केवल 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं और अपने जिले में सेवा देने का मौका पा सकते हैं।
UPPSC Lecturer Recruitment: यूपी में लेक्चरर के पदों पर बंपर जॉब, फटाफट करें अप्लाई

Lucknow: उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से गैर-इंजीनियरिंग विषयों में कुल 513 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में राहत मिलेगी। आवेदन तिथि उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन में किसी भी सुधार के लिए 9 जनवरी 2026 तक सुधार विंडो खुली रहेगी। भर्ती प्रक्रिया बहु-चरणीय होगी, जिसमें लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता चयन प्रक्रिया इस भर्ती में चयन एक बहु-चरणीय प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें दो पेपर होंगे: सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन, तथा उनके चुने हुए विषय से संबंधित एक विषय-विशिष्ट पेपर। परीक्षा में कुल 250 प्रश्न होंगे और कुल अंक 750 होंगे। गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लागू होगा। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आवेदन करने के दिशा निर्देशों को भली भांति पढ़ लें।
UP के इन 5 जिलों में शुरू हुई Anganwadi Bharti 2025, 12th पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने पांच जिलों हापुड़, ललितपुर, अमरोहा, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में नई आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अलग-अलग जिलों में पदों की संख्या, आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे और महिलाएं अपने जिले के अनुसार आसानी से आवेदन कर सकती हैं। हापुड़ में 43 पदों पर भर्ती हापुड़ जिले में इस बार सबसे अधिक 43 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें हापुड़ शहर और गढ़मुक्तेश्वर में 13-13 पद, सिंभावली में 8 पद और धौलाना में 9 पद शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है, इसलिए यहां की महिलाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2025 तय की गई है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर देना चाहिए। ललितपुर में 22 पद ललितपुर जिले में कुल 22 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें शहर क्षेत्र में 4 पद, बार में 2, बिरथा में 2, जखौरा में 6, महरोनी में 1, मड़वारा में 4 और तालबेहटा में 3 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी आगे है। इसलिए यहां की महिलाएं बिना जल्दबाज़ी के अपने सभी दस्तावेज तैयार कर आराम से आवेदन कर सकती हैं। लंबे समय की यह डेडलाइन उम्मीदवारों के लिए बड़ी सुविधा है। अमरोहा में 12 पदों पर भर्ती अमरोहा जिले में 12 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यहां अमरोहा शहर में 3 पद, देहात क्षेत्र में 1 पद, धनौरा में 2, गजरौला में 1, गंगेश्वरी में 1, हसनपुर में 2 और जोया में 2 पद शामिल हैं। पदों की संख्या भले कम है, लेकिन कई ब्लॉकों में अवसर मिलने से अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है। इस जिले में आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। प्रतापगढ़ में 16 पदों पर आवेदन जारी प्रतापगढ़ जिले में कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां विभिन्न विकास खंडों में पदों का वितरण किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रतापगढ़ जिले में पदों की संख्या भले मध्यम है, लेकिन योग्य महिलाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट रोजगार अवसर है। कार्यकत्री पद पर चयनित होने पर महिलाओं को न सिर्फ सम्मान मिलता है, बल्कि गांव और समुदाय में उनकी भूमिका भी मजबूत होती है। सिद्धार्थनगर में 13 पद, 24 नवंबर है अंतिम तिथि सिद्धार्थनगर जिले में इस बार 13 पदों की घोषणा की गई है। इनमें जोगिया में 1, डुमरियागंज में 4, नौगढ़ में 4, शहर में 1 तथा बांसी, शोहरतगढ़ और उसका बाजार में 1-1 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 है। सिद्धार्थनगर में कई ब्लॉकों में पदों का वितरण होने से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन करने का मौका मिल रहा है। कौन कर सकता है आवेदन? आगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का उत्तर प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है। साथ ही 12वीं पास होना न्यूनतम योग्यता है। कुछ जिलों में स्थानिय निवास प्रमाण, वैवाहिक स्थिति और आयु संबंधी शर्तें भी लागू हो सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करना चाहिए। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में मौजूद हों। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? भर्ती पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2. अपना जिला चुनें। 3. Apply Online पर क्लिक करें। 4. मांगी गई जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 5. लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें। 6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट कर दें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण महिलाएं अपने घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं के लिए बड़ा अवसर इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सैकड़ों महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्री का पद न सिर्फ आर्थिक लाभ देता है, बल्कि समाज में सेवा और सम्मान का भी प्रतीक है। इच्छुक महिलाएं अपने जिले के अनुरूप अंतिम तिथि से पहले आवेदन ज़रूर करें।
UPPSC ने निकाली कंप्यूटर असिस्टेंट की भर्ती, 13 पदों के लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू

Lucknow: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिसे जानकर आप भी झूम उठेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो पहले नौकरी की पूरी जानकारी जान लें। वैकेंसी डिटेल्स भर्ती में कुल 13 पदों को श्रेणीवार निम्नलिखित रूप से आरक्षित किया गया है: शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष तक है। वहीं एससी- एसटी और स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों को सेना में की गई सेवा अवधि + 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया UPPSC कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए चयन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला लिखित परीक्षा, दूसरा हिंदी टाइपिंग टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा व अंतिम मेडिकल परीक्षण के द्वारा होगा। वेतनमान जो इस परीक्षा में पास हो जाता है और चयनित हो जाता है। उन अभ्यर्थियों को पांच हजार से लेकर 20,200 ग्रेड पे के साथ वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतन लगभग 20,200 रुपए तक हो सकता है। आवेदन शुल्क आवेदन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण तारीखेंऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अगस्त 2025 उम्मीदवारों के लिए सुझावउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि आदि की सूचना भी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कंप्यूटर स्किल्स रखते हैं।
Trending Topic: गोरखपुर में 2000 युवकों को मिलेगी नौकरी, ये बड़ी कंपनी करने वाली है 700 करोड़ का निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 700 करोड़ रूपये के निवेश से नया संयंत्र खुलने जा रहा है, जिससे यहां के लगभग 2000 लोगों को नौकरियां मिलेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में दिग्गज कंपनी आदित्य बिरला ग्रुप 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिये कंपनी गोरखपुर औद्योगिक इकाई क्षेत्र (गीड़ा) में पेंट का कारखाना लगाएगी। कहा जा रहा है कि इस पेंट कारखाने के लिये आदित्य बिरला ग्रुप को 70 से 80 एकड़ जमीन की जरूरत है और गीडा अधिकारियों ने इसके लिये कंपनी को भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की घोषणा की है। आदित्य बिरला ग्रुप के इस भारी भरकम निवेश और औद्योगिक संयंत्र से से 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कई अप्रत्यक्ष रोजगार भी इस कंपनी के जरिये पैदा किये जाएंगे। गोरखपुर में नये औद्योगिक संयंत्र की स्थापना से आसपास के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस पेंट कारखाने के सिलसिले में आदित्य बिरला ग्रुप की टीम फरवरी माह में ही गोरखपुर आई थी। कंपनी ने तब गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और गीडा के तत्कालीन सीईओ संजीव रंजन से मिलकर पेंट की फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव शासन को दिया था। इसके साथ ही भारी भरकम निवेश की भी घोषणा की गई थी। कहा जा रहा है कि प्रशासन ने कंपनी के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पिछले महीने यह आदित्य बिरला ग्रुप की टीम पूरे प्रोजेक्ट के साथ गोरखपुर पहुंची थी जिसमें निवेश की राशि और अन्य मुद्दों पर बात की गई। कंपनी ने प्रशासन को अपना प्रोजेक्ट का पूरा प्रस्ताव भी दिया। अब गीडा अधिकारियों ने इन्हें भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की बात की है और भरोसा भी दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में गीडा के नए सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि ग्रुप को जो भी जमीन चाहिए हमने दिखा दी है और इनको जितनी जमीन चाहिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
Admission: बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर से मिल रहा मौका

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका मिल रहा है। लखनऊः उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग का चौथा चरण पूरा हो गया है। इसमें, स्टेट रैंक 240001 से अंत तक के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन, कुल 20538 ने पंजीकरण कराया और 17,125 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई। छूटे हुए अभ्यर्थियों को पूल काउंसलिंग के रूप में एक अन्तिम मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 16 दिसम्बर से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे।
UPRTOU: इस दिन तक ले सकते हैं आप एमबीए और एमसीए में एडमिशन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की में एमबीए और एमसीए में एडमिशन लेने के लिए आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है। लखनऊः उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की में एमबीए और एमसीए में छात्र-छात्राएं 30 नवंबर तक एडमिशन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश-सत्र 2020 – 21 के लिए एमबीए और एमसीए में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गयी है। इस बार मुक्त विश्वविद्यालय एमबीए और एमसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा एमबीए और एमसीए के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं http//admission.onlineuprtou.in पर आवेदन कर सकते हैं।
UP Board Result 2020 : लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

कोरोना ने ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम के टाइम टेबल को भी बिगाड़ कर रख दिया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 24 अप्रैल तक घोषित होना था। वर्तमान में जून से पहले रिजल्ट घोषित होने के आसार नहीं दिख रहे। पढ़ें युवा डाइनामाइट… लखनऊः कोरोना की वजह से कई एग्जाम स्थगित कर दिए गए है, जिसकी वजह से सबसे अधिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रभावित हुआ है। अप्रैल में यूपी बोर्ड के रिजल्ट भी जारी होने थे, पर वर्तमान हालात देखते हुए जून के बाद रिजल्ट घोषिट करने का फैसला लिया गया है। रिजल्ट से ही स्क्रूटनी और इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा भी जुड़ी है। इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में कराकर 10 अगस्त तक परिणाम जारी हो जाता था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तकरीबन एक महीने का समय देते थे। इस बार बोर्ड ने इंटर में पहली बार कम्पार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का 2020-21 शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो सकता है। सत्र एक अप्रैल से ही शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण अब जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।