UPSSSC: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Lekhpal exam- Admit card news (1)

Lucknow: UPSSSC ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC Official Website पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। 7,794 पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक केवल वही अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे, जिन्होंने परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया है। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि हर गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। विषयवार प्रश्नों का विवरण: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UPSSSC Job: यूपी में इन पदों पर जॉब की भरमार, फटाफट करें अप्लाई

Lucknow: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन अग्निरक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत UPSSSC कुल 170 रिक्तियों पर भर्ती करेगी। आवेदन तिथि पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2026 में शुरू होगी। इच्छुक आवेदक 9 जून, 2026 से 29 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां सचिवालय प्रशासन विभाग के अंतर्गत कुल 170 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिसमें विधान भवन रक्षक की 120 और आग्निक/अग्निरक्षक की 50 रिक्तियां हैं। शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा  1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा, जो केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति की होगी। UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में निकलीं जॉब ही जॉब, ये महिलाएं मौका हाथ से न जाने दें कैसे करें आवेदन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर (जो PET-2025 से स्वतः प्रदर्शित होंगे) की जांच के बाद अन्य विवरण भरने होंगे। अंत में शुल्क भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

जानिए कब खुलेंगे UPSSSC PET के अंक, रिजल्ट लिंक जल्द ही एक्टिव, आधिकारिक वेबसाइट पर सीधा अपडेट

UPSSSC PET Result

Lucknow: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6 और 7 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 19,41,993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए कुल रजिस्ट्रेशन 25,31,996 अभ्यर्थियों ने किया था, लेकिन उनमें से लगभग 19 लाख 41 हजार 993 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए। यूपी में भर्ती प्रक्रिया में यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है, क्योंकि PET परीक्षा के आधार पर उम्मीदवार राज्य सरकार के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और ग्रुप ‘C’ के अन्य पदों के लिए आवेदन करने के योग्य बनते हैं। UPSSSC PET Result 2025 कब और कैसे देख सकते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UPSSSC PET Result 2025 जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट [upsssc.gov.in](https://upsssc.gov.in) पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल दर्ज करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की जानकारी साझा नहीं की जाएगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स UPSSSC PET स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न स्टेप्स फॉलो करनी होंगी: 1. आधिकारिक वेबसाइट [upsssc.gov.in](https://upsssc.gov.in) पर विजिट करें।2. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।4. स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन होगा, जिसे चेक करने और डाउनलोड करने के लिए सेव करें। स्कोरकार्ड अब तीन साल तक वैध इस बार UPSSSC ने नया नियम लागू किया है। अब PET परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड **तीन वर्षों तक वैध** रहेगा। इसका मतलब है कि इस अवधि में अभ्यर्थी विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया में उसी स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं। भविष्य की भर्ती में उपयोग इस स्कोरकार्ड की मदद से अभ्यर्थी राज्य में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड और ग्रुप ‘C’ के अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बदलाव उम्मीदवारों के लिए सुविधा और तैयारी की लंबी अवधि सुनिश्चित करता है। महत्वपूर्ण जानकारी और सावधानियां 1. परीक्षा परिणाम और स्कोरकार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।2. किसी भी निजी माध्यम या मैसेज के जरिए रिजल्ट की जानकारी साझा नहीं की जाएगी।3. अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल सुरक्षित रखें और समय पर डाउनलोड कर लें।

Trending Topic: UPSSSC की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा में बीटेक वालों को भी मौका देने के लिए अभ्यर्थियों ने उठाई मांग, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में बीटेक की डिग्री वालों को मौका नहीं दिए जानें पर कुछ अभ्यर्थियों ने एग्जाम रद्द करने की मांग की है। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में डिप्लोमा वालों को तो शामिल होने का अवसर मिला, लेकिन बीटेक की डिग्री हासिल करने वालों को इस भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया है। बीटेक डिग्री धारकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए मांग की है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2016 और 2018 को स्थगित या रद्द किया जाए। बीटेक अभ्यर्थियों ने भर्ती में भेदभाव का आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए गुहार लगाई है। 10 लाख से अधिक बीटेके डिग्रीधारी यूपी में हैं बेरोजगार। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्य मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए एक अहम फैसले में कहा कि उच्च शिक्षा या योग्यता को नौकरी पाने के लिए अवगुण या दोष नहीं माना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने जेई पदों के लिए बीटेक डिग्री धारकों को शामिल करने के आदेश के साथ यही भी उल्लेख किया है कि जेई पदों के लिए डिग्री धारकों को बाहर निकालने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि जेई पदोन्नति के बाद 50 फीसदी एई के पदों पर नियुक्त होते हैं, जिसके लिए डिग्रीधारी होना आवश्यक है।

ज्वलंत मुद्दा: धांधली के कारण एक और अहम भर्ती परीक्षा रद्द, लाखों युवा अभ्यर्थी का करियर प्रभावित

उत्तर प्रदेश में कथित धांधली को लेकर बीते वर्षों में अब तक कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी है। इसी क्रम में अब एक परीक्षा रद्द कर दी गई है, जिसके कारण राज्य के 9.50 लाख युवा उम्मीदवारों का करियर प्रभावित हो गया है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कारण बीते वर्षों में कई परीक्षाएं रद्द की जा चुकी है। इसी क्रम में अब एक और भर्ती परीक्षा धांधली की भेंट चढ़ गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 1953 पदों की भर्ती परीक्षा को धांधली के कारण रद्द कर दिया गया है। परीक्षा के रद्द होने के कारण इसमें शामिल हुए 9.50 लाख युवा अभ्यर्थियों का करियर प्रभावति हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस परीक्षा के लिये लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें में लगभग 9.50 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा मैं शामिल हुए थे। राज्य भर में 16 जिलों के 572 केंद्रों पर आयोजित की गई इस परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष पहले ही जारी हो चुका था। लेकिन अब इसमें धांधली उजागर हुई है, जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। एसआईटी की प्रारंभिक जांच में इस परीक्षा में धांधली पाई गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। एसआईटी द्वारा मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही आयोग ने भविष्य में होने वाली तीन और परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है।  बता दें कि आयोग द्वारा 30 मई 2018 को इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून 2018 निर्धारित की गई थी। 14 लाख उम्मीदवारों वाली इस भर्ती परीक्षा में जनरल वर्ग के लिए 1056 सीटें, ओबीसी वर्ग के लिए- 484 सीटें और एससी वर्ग के लिए- 386 सीटें आरक्षित थी। परीक्षा रद्द होने के साथ 9.50 लाख युवा प्रभावित हो गये हैं।   

UPSSSC : लॉकडाउन खत्म होते ही इस जगह पर शुरू होगी भर्ती..

लॉकडाउन खुलते ही कई सारी जगहों पर कई पदों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। इसी दौरान राज्य परिषद में लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। युवा डाइनामाइट आपके लिए लाया है नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी.. नई दिल्लीः लॉकडाउन के कारण कई जगहों पर भर्ती औऱ आवेदन अटके हुए हैं। लॉकडाउन खुलते ही कई जगहों पर भर्ती शुरू कर दी जाएगी। राज्य परिषद में लेखपाल के 5200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लॉकडाउन खत्म होने के बाद तुरंत शुरू करने की तैयारी है। लेखपाल के कुल 5200 पदों की भर्ती की प्रक्रिया 3 मई के बाद से शुरु कर दी जाएगी। राजस्व परिषद ने आयोग को इस संबंध में भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन लेकर भर्ती परीक्षा कराएगा।

error: Content is protected !!