UPPSC Admit Card: 513 पदों के लिए परीक्षा का बजा बिगुल, आयोग ने जारी किया हॉल टिकट

New Delhi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर (तकनीकी शिक्षा) परीक्षा 2026 (UPPSC Admit Card) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। UPPSC वेबसाइट से एडमिट कार्ड करें डाउनलोड उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: 6 सितंबर को होगी परीक्षा लेक्चरर के पद के लिए लिखित परीक्षा UPPSC द्वारा 6 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया (UPPSC Admit Card) के माध्यम से कुल 513 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (UPPSC Admit Card) समय रहते डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लें। ये जानकारियां एडमिट कार्ड पर जांचें एडमिट कार्ड (UPPSC Admit Card) मिलने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय जैसी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। इसके अलावा, परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए, परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लें। निष्कर्ष अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
UPPSC Recruitment 2026: मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन और क्या है योग्यता

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे चिकित्सकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न स्पेशियलिटी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1156 रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस शानदार अवसर के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। UPPSC Recruitment 2026 के लिये आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां UPPSC Recruitment 2026 भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा का विशेष ध्यान रखना होगा। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 01 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो वे 08 सितंबर, 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) भी कर सकेंगे। समय रहते प्रक्रिया पूरी करना उम्मीदवारों के लिएहित में रहेगा। पात्रता, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता UPPSC Recruitment 2026 प्रतिष्ठित पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च योग्य होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता: देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में एमडी (MD), एमएस (MS), डीएनबी (DNB) या समकक्ष डिग्री धारक इन पदों के लिए पात्र हैं। आयु सीमा: प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयु सीमा 26 से 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी। श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क विवरण UPPSC Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कुल 105 रुपये (रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग शुल्क मिलाकर) तय किए गए हैं। एससी और एसटी वर्ग: अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 56 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में राहत देते हुए केवल प्रोसेसिंग फीस का ही भुगतान करना होगा। UPPSC Recruitment 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया उम्मीदवार घर बैठे या किसी साइबर कैफे के माध्यम से निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं- सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें, जिसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। इसके बाद संबंधित भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत तथा शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियों को अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान सुरक्षित माध्यम से करें। फॉर्म सफलतापूप्र्रवक सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। निष्कर्ष अगर आप UPPSC Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
16 अगस्त को होगी यूपी LT Grade असिस्टेंट टीचर मेन्स परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये 3 डिटेल्स हैं जरूरी

UPPSC ने LT Grade असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। OTR नंबर दर्ज कर अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड करें।
UPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम आउट, ऐसे करें रिजल्ट चेक

New Delhi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। UPPSC वेबसाइट पर नतीजे कैसे देखें असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं: 4 सितंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा 4 सितंबर, 2026 को राज्य भर के तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। यह परीक्षा कुल 28 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। फिलहाल, आयोग ने पांच विषयों के नतीजे जारी किए हैं: रसायन विज्ञान (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), भूगोल (Geography), इतिहास (History) और सैन्य विज्ञान (Military Science)। विषय के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की संख्या आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पांच विषयों में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4,755 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है: आगे क्या होगा? प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग मुख्य परीक्षा की तारीखों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य ज़रूरी जानकारी के बारे में अलग से विवरण जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा और उसके बाद की प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती शुरू, 3 सितंबर तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 तक UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। UPPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें। कौन कर सकता है आवेदन? कंप्यूटर ऑपरेटर (UPPSC) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री, डिप्लोमा या भर्ती अधिसूचना में निर्धारित अन्य आवश्यक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए। आवेदन शुल्क कितना है? आयोग (UPPSC) ने विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं। इसके बाद Online Registration लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी दी गई है। इससे आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती से बचा जा सकता है। निष्कर्ष अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करना चाहते हैं, तो UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 आपके लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार 3 सितंबर 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
UP Sarkari Naukri 2026: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी

एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती का UP Sarkari Naukri 2026 के तहत शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में 2107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का विज्ञापन जारी हो सकता है। 2643 प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य पदों का अधियाचन भी एडेड माध्यमिक विद्यालयों में अपलोड किया जा चुका है। आयोग के पास TGT, PGT और संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों के 21,252 पदों का अधियाचन भी पहुंच चुका है। LT ग्रेड और इंटर कॉलेजों में भी होगी भर्ती बता दें कि आयोग ने 3539 TGT और 624 PGT पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की है, जबकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1518 प्रवक्ता पदों पर चयन भी पूरा कर लिया है। UP Sarkari Naukri 2026 के तहत राजकीय महाविद्यालयों में 1253 सहायक आचार्य और 7466 LT ग्रेड सहायक अध्यापक पदों पर चयन किया जा चुका है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों में 8905 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है, जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा में भी हजारों पद होंगे खाली नहीं बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के अनुसार नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। वहीं 2000 अनुदेशक, अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों में 300 पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव सितंबर-अक्टूबर तक भेजा जा सकता है। युवाओं के लिए सुनहरा मौका UP Sarkari Naukri 2026 के जरिए शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड स्तर पर नियुक्तियां होने की संभावना है। यदि तय समय के अनुसार विज्ञापन जारी होते हैं, तो लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। आयोगों की तैयारी को देखते हुए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी परीक्षा की तैयारी तेज कर देनी चाहिए, क्योंकि आने वाले महीनों में कई बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी हो सकते हैं।
PCS की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, इस तारीख तक करें आवेदन, ऐसे होगा एग्जाम पैटर्न

Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे और पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद अहम और बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, यदि किसी उम्मीदवार के फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो वे 03 अगस्त, 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार (करेक्शन) कर सकते हैं। श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस यानी आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोग के अनुसार, अनारक्षित (सामान्य), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 125 रुपये तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 65 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, दिव्यांग (PH) कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केवल 25 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। SSC CGL 2026: 12 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, दो दिन बाद बंद हो जाएगी वेबसाइट आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ अनिवार्य योग्यताओं का होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। आयु-सीमा वहीं, आयु-सीमा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, नियमों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी। ऐसे होगा चयन का आधार और परीक्षा पैटर्न यूपी पीसीएस परीक्षा में योग्य उम्मीदवारों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), उसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंतिम चरण में साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें दो अनिवार्य पेपर होंगे। SBI PO Notification: सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस; एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक यहां पेपर-1 (सामान्य अध्ययन): यह पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 11:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-2 (सीसैट): यह दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे और यह पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।
UPPSC का बड़ा ऐलान: UP PCS 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी, आज ही करें रजिस्ट्रेशन

UPPSC ने PCS प्रारंभिक परीक्षा 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UPPSC एई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Lucknow: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियंता (AE) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो 609 सहायक अभियंता (AE) के पदों पर चयन के लिए प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर उसे डाउनलोड करना होगा। भर्ती पदों का पूरा विवरण इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 609 सहायक अभियंता (AE) पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 582 सामान्य चयन के लिए और 22 विशेष चयन के तहत हैं। यह भर्ती राज्यभर के उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। प्रारंभिक परीक्षा और परिणाम UPPSC एई की प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी, जो राज्य के प्रमुख शहरों जैसे प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा 26 मई 2025 को की गई थी, जिसमें कुल 7358 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इस परीक्षा में कुल 609 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सामान्य और विशेष चयन के लिए 582 और 22 पद निर्धारित हैं।
लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत: UP में 2026 शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित, परीक्षा वाले दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने 2026 में होने वाली प्रमुख शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का ऑफिशियल कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें प्रवक्ता (PRAVAKTA), प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तिथियां तय की गई हैं। परीक्षा वाले दिन प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। यूपीटीईटी की पिछली परीक्षा जनवरी 2022 में हुई थी और चार साल बाद इस बार यह परीक्षा 29-30 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। साथ ही, प्रवक्ता की परीक्षा 15-16 अक्टूबर 2025 को और टीजीटी परीक्षा 18-19 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा तिथियों का पूरा कैलेंडर 1. प्रवक्ता की लिखित परीक्षा: 15 और 16 अक्टूबर 20252. प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा: 18 और 19 दिसंबर 20253. यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा: 29 और 30 जनवरी 2026 इन तारीखों पर किसी भी अन्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। परीक्षा वाले दिन स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रैफिक जाम से राहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के एसीएस दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षा के दिन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इससे न सिर्फ छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि ट्रैफिक और भीड़ भी कम होगी। यह कदम अभ्यर्थियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखकर लिया गया है। यूपीटीईटी का चार साल बाद आयोजन UPTET परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था, जिसके बाद लंबे समय से इसकी अगली तारीख का इंतजार था। अब चार साल बाद इस परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, जो शिक्षक बनने के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए उत्साह का विषय है। शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का महत्व प्रवक्ता, टीजीटी और यूपीटीईटी परीक्षा शिक्षक बनने की मुख्य पात्रता हैं। टीजीटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में नियुक्ति मिलती है। वहीं, यूपीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। अभ्यर्थियों को सलाह शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं और परीक्षा की तिथियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं। साथ ही, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने का प्रयास करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां 1. परीक्षा प्रश्न पत्र में विषयवार समान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषय शामिल होंगे।2. परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक होगा।3. आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।