UP Police Constable Result: मेरिट लिस्ट में नाम देखकर खुश हैं तो रुकिए, मेडिकल से डॉक्यूमेंट तक ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

UP Police फाइनल रिजल्ट के बाद अभ्यर्थी मेडिकल टेस्ट, पुलिस वेरिफिकेशन और डॉक्यूमेंट जांच की तैयारी करें। ये गलतियां परेशानी बढ़ा सकती हैं।
UP Police Constable PET 2026: फिजिकल टेस्ट की तारीखें जारी, 1 से 8 अक्टूबर तक होगी परीक्षा; जानें जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अगले चरण की तारीखें जारी कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अधिकांश जिलों में परीक्षा 7 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में PET 8 अक्टूबर तक आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। किन अभ्यर्थियों को बुलाया गया? UP Police Constable भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद बोर्ड ने 31 जुलाई को संबंधित प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों की जानकारी जारी की। लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों और निर्धारित न्यूनतम मानकों के आधार पर अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसके बाद अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण यानी DV/PST कराया गया। अब इस चरण में सफल और औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया है। UP Police Constable की कब होगी परीक्षा? UP Police बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिकांश जिलों में PET 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी। मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा 1 से 8 अक्टूबर तक चल सकती है। इन तीन जिलों के लिए 8 अक्टूबर रिजर्व-डे के तौर पर रखा गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए 7 अक्टूबर रिजर्व-डे है। परीक्षा/जिला निर्धारित तारीख Provisional अभ्यर्थियों के लिए क्या है नियम? कुछ अभ्यर्थियों (UP Police) के अभिलेखों की समीक्षा किसी कारण से औपबंधिक (Provisional) रूप से पूरी हुई है। ऐसे उम्मीदवारों की PET भी औपबंधिक रूप से कराई जाएगी। इन अभ्यर्थियों का PET परिणाम बोर्ड की ओर से लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। UP Police PET Admit Card कब आएगा? शारीरिक दक्षता परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब एक सप्ताह पहले बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। UP Police उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख तथा समय के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कितनी दौड़ लगानी होगी? UP Police Constable PET में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। निर्धारित समय के अंदर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। निर्धारित मानक पूरा नहीं करने पर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग और बायोमेट्रिक से होगी निगरानी PET में दौड़ का समय मैनुअल तरीके से दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था भी रहेगी। जरूरत पड़ने पर बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। समिति की निगरानी में होगी PET शारीरिक दक्षता परीक्षा बोर्ड की ओर से गठित समिति की निगरानी में आयोजित की जाएगी। समिति में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामित उप जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त/SSP/SP द्वारा नामित पुलिस उपाधीक्षक और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्साधिकारी शामिल होंगे। आवश्यकता के अनुसार अन्य श्रेणियों के प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया जा सकता है। परीक्षा के बाद उसी दिन जारी होगी सूची परीक्षा (UP Police) पूरी होने के बाद सफल और असफल उम्मीदवारों की सूची समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ तैयार की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परिणाम उसी दिन परीक्षा केंद्र के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि PET से पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नवीनतम निर्देश और अपना प्रवेश पत्र जरूर जांच लें। निष्कर्ष अगर आपको (UP Police) सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।
देश के किस राज्य में है महिला सिपाहियों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी? आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

IPS प्रीता वर्मा के बिहार की कार्यकारी DGP बनते ही पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी पर चर्चा तेज हो गई है। जानिए देश के किस राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या
UP Police Constable: 17 अगस्त से शुरू होगी भर्ती की अगली जंग, DV-PST एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

New Delhi: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (UP Police Constable) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस चरण के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रक्रिया 17 अगस्त से होगी शुरू UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए DV और PST की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। बोर्ड ने 31 अगस्त को रिजर्व डे (आरक्षित दिन) के तौर पर तय किया है। DV और PST उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस लाइन्स में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख और समय पर तय जगह पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें उम्मीदवार UP पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। PST के लिए जरूरी लंबाई कितनी है? PST के दौरान, उम्मीदवारों की लंबाई और पुरुष उम्मीदवारों के मामले में छाती का माप लिया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए: महिला उम्मीदवारों के लिए: जनरल कैटेगरी और दूसरी तय कैटेगरी के लिए कम से कम 152 cm लंबाई। ST कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई की न्यूनतम जरूरत 147 cm है। सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। अगर उम्मीदवार दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं या वेरिफिकेशन के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और तय सेंटर पर समय से पहुंचना चाहिए।
UP Police Constable Exam: पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया कॉन्स्टेबल रिजल्ट, देखें कट-ऑफ

New Delhi: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब भर्ती के अगले चरणों – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) – के लिए आगे बढ़ेंगे। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे, कट-ऑफ मार्क्स और नॉर्मलाइज्ड स्कोर देख सकते हैं। UP Police Constable Exam में 76,184 उम्मीदवारों का चयन भर्ती बोर्ड ने DV और PST चरणों के लिए 76,184 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। यह संख्या कुल खाली पदों की संख्या से लगभग 2.33 गुना है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी कैटेगरी के लिए तय कट-ऑफ मार्क्स हासिल किए हैं, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। UP Police Constable Exam का कट-ऑफ मार्क्स क्या हैं? नतीजों में क्या दिखेगा? नतीजे देखने पर, उम्मीदवारों को इनमें से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा: DV, PST और PET कब होंगे? भर्ती बोर्ड के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के 17 अगस्त, 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। इससे जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा कब आयोजित की गई थी? UP पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को छह शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके बाद आंसर की (answer key) को लेकर उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा की गई और सभी उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइज करने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया। निष्कर्ष अगर आपने भी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पद के लिए परीक्षा दी हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।
पिता की पहचान से अलग कैसे बनाई अपनी जगह? जानें सुजीत पांडेय के सफर की इनसाइड स्टोरी

Lucknow: देश के सबसे प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद की कमान अब उत्तर प्रदेश कैडर के बेहद काबिल और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय के हाथों में सौंप दी गई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उन्हें अकादमी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। तीन दशक से भी लंबे अपने शानदार करियर में यूपी के कई संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था सुधारने से लेकर सीबीआई (CBI) जैसी केंद्रीय एजेंसी में अपनी धाक जमाने वाले सुजीत पांडेय अब देशभर के भावी आईपीएस अधिकारियों को तराशने की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। इस बड़ी नियुक्ति के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर आईपीएस सुजीत पांडेय कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है। कौन हैं IPS सुजीत पांडेय और क्या है पारिवारिक पृष्ठभूमि? आईपीएस सुजीत पांडेय का जन्म 1 अगस्त 1968 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनका शुरुआती जीवन और परवरिश पूरी तरह से एक प्रशासनिक और अनुशासित माहौल में हुई, क्योंकि उनका परिवार सीधे तौर पर सिविल सर्विसेज से जुड़ा रहा है। उनके पिता नरेंद्र कुमार पांडेय बिहार कैडर के एक बेहद सम्मानित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी थे। घर में बचपन से ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं और देश सेवा के माहौल को करीब से देखने के कारण सुजीत पांडेय ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए सिविल सेवा को ही अपने करियर और जीवन का मुख्य लक्ष्य चुना। ये भी पढ़ें: IPS अफसरों की तैनाती में मचेगा हड़कंप: DGP मुख्यालय में मंथन शुरू, प्रमोट हुए 28 अफसरों को मिलेगी कमान क्या पढ़ाई की है सुजीत पांडेय ने? अकादमिक स्तर पर सुजीत पांडेय हमेशा से बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने इतिहास विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी एमए (M.A. History) की डिग्री हासिल की है। इतिहास की गहरी समझ रखने वाले सुजीत पांडेय ने अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के ठीक बाद देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया। वे 4 सितंबर 1994 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का हिस्सा बने, जहां उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया। वर्ष 1996 में उनकी सेवाएं स्थायी कर दी गईं, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यूपी एसटीएफ से लेकर सीबीआई तक का बेदाग सफर सुजीत पांडेय का पुलिसिंग करियर बेहद रसूखदार और उपलब्धियों से भरा रहा है। वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, मैनपुरी और बुलंदशहर जैसे बड़े जिलों में बतौर एसपी और एसएसपी तैनात रहे। उन्होंने यूपी पुलिस की सबसे खतरनाक विंग ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ (STF) में रहते हुए कई बड़े आपराधिक नेटवर्कों को नेस्तनाबूद किया। इसके अतिरिक्त, वे करीब सात वर्षों तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई (CBI) में भी रहे, जहां उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल और बेहद संवेदनशील मामलों की जांच की। लखनऊ और वाराणसी के एसएसपी रहने के बाद वे मेरठ, आगरा और लखनऊ रेंज के आईजी (IG) भी रहे। ये भी पढ़ें: ससुराल है या अफसरों की खान? बरेली की लेडी सिंगम IPS अंशिका वर्मा के पति, जेठ और चारों ननदें सभी हैं सरकारी पदों पर तैनात राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और अब महा-निदेशक की कमान 1 जनवरी 2019 को एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) बनने के बाद उन्होंने प्रयागराज जोन संभाला और फिर यूपी फायर सर्विसेज को पूरी तरह आधुनिक बनाया। 1 दिसंबर 2025 को सुजीत पांडेय को उनके उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर प्रमोट किया गया था। उन्हें साल 2010 में पुलिस मेडल, सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम डीजी कमेंडेशन डिस्क, साल 2024 में ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (President’s Police Medal for Distinguished Service) और साल 2025 में ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है। अब साल 2026 में वे देश के सबसे बड़े पुलिसिंग संस्थान के मुखिया के तौर पर नई इबारत लिखने को तैयार हैं।