Section-Specific Split Button

Manipur HC Vacancy: मणिपुर हाईकोर्ट ने इन पदों पर निकाली जॉब, ये भी करें अप्लाई

Imphal: मणिपुर हाई कोर्ट ने सिस्टम असिस्टेंट के कई पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 11 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथि योग्य उम्मीदवार 18 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे से 3 दिसबंर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जरूरी योग्यता हाई कोर्ट सिस्टम असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमसीए, कंप्यूटर साइंस में बी.ई/बीटेक, आईटी/कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री, या आईटी क्षेत्र से संबंधित डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, किसी भी ब्रांच से बी.ई/बीटेक या मास्टर्स डिग्री धारक उम्मीदवार जो कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव रखते हैं, वे भी आवेदन करने के योग्य होंगे। आयु सीमा शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 41 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क मणिपुर हाई कोर्ट सिस्टम असिस्टेंट भर्ती में अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवार शुल्क जमा करने के बाद ही ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक भर पाएंगे। वहीं, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऐसे करें आवेदन पद के  लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन भरने से संबंधि नियमों को भली भांति पढ़ ले।  फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करके प्रिंट आउट निकाल लें। ध्यान रहे कि आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए और सभी विवरण सही भरें, क्योंकि गलत जानकारी या अधूरा फॉर्म रद्द किया जा सकता है। 

error: Content is protected !!