Job Alert: भारतीय सेना में इंजीनियर ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, 350 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

New Delhi: देश की सेवा करने और सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान कुल 350 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाते हुए 22 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। पदों का विवरण भारतीय सेना ने विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांचों में कई पद घोषित किए हैं। जिसमें भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत कुल 350 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग के लिए 75 पद, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 60 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 33 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 64 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 101 पद और अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स के लिए 17 पद निर्धारित किए गए हैं। आवश्यक योग्यताएं इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आयु सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार 1 अप्रैल 2025 को उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में पहले चरण में पात्र उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य आवश्यक मूल्यांकन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा। कैसे करें आवेदन 1. वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।2. ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।3. नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।4. सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।5. दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।6. फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रखें। महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन प्रारंभ: 24 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2025
SBI vacancy:युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक में बड़े स्तर पर निकली भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक में युवाओं के लिए सैकड़ों भर्तियां निकली है जिनमें अलग-अलग योग्यता के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट भारतीय स्टेट बैंक ने वीपी वेल्थ, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अगल-अलग है। आवेदन करने के पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in. पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।रिक्ति विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसबीआई एसओ रिक्ति 2024 विवरण देख सकते हैं:पोस्ट कुल रिक्तियांकेंद्रीय अनुसंधान दल (उत्पाद नेतृत्व)-2केंद्रीय अनुसंधान दल (सहायता)-2परियोजना विकास प्रबंधक (प्रौद्योगिकी)-1परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय)-2रिलेशनशिप मैनेजर-273वीपी वेल्थ-600रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड-32क्षेत्रीय प्रमुख-6निवेश विशेषज्ञ-56निवेश अधिकारी-49
Indian Army SSC Recruitment 2024: भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के कई पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 379 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विस्तृत विवरण पढ़ सकते हैं। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।लास्ट डेट: 14 अगस्त पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 14 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 379 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:• एसएससी (टेक)-64 पुरुष: 350 रिक्तियां• एसएससी (टेक)-64 महिला: 29 रिक्तियांपात्रता मापदंडजिन उम्मीदवारों ने अपेक्षित इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स पास कर लिया है या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2025 तक सभी सेमेस्टर/वर्षों की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा और प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग अकादमी (पीसीटीए) में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 को 20 से 27 वर्ष के बीच है (उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल 1998 और 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ हो, दोनों दिन शामिल हैं)। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों को संगठन की कट-ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवार को ईमेल किया जाएगा। चयन केंद्र आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी SSB तिथियों का चयन करना होगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को दो चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चरण 1 को पास करने वाले उम्मीदवार चरण 2 में जाएंगे। इंजीनियरिंग स्ट्रीम/विषय के लिए मेरिट लिस्ट SSB इंटरव्यू में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
SSC Steno Result 2019: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक और डाउनलोड

एसएससी स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी और ग्रेड डी की भर्ती परीक्षा 2019 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो लोग इस परीक्षा में शामिल हुए थें, जानें कैसे करना है चेक और डाउनलोड नई दिल्लीः एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2019 के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है जानें कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं अपना रिजल्ट। कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने आधिकारिक पोर्टल ssc.nic.in पर रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2020 से 24 दिसंबर 2020 के बीच किया गया था। अगले चरण में होने वाले स्किल टेस्ट के लिए ग्रेड सी में 1215 औ ग्रेड डी में 7792 कुल 9007 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। स्किल टेस्ट की सूचना अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से दी जाएगी। आयोग अंतिम उत्तरकुंजी 26 मार्च को वेबसाइट पर अपलोड करेगा जो 25 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। SSC स्टेनो रिजल्ट 2019 को चेक करें और डाउनलोड करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें। SSC ने विभिन्न श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफर कटऑफ भी जारी किया है। एसएससी ने कंप्यूटर मोड आधारित यह लिखित परीक्षा 7 फरवरी, 2019 को आयोजित की गई थी।
SSC CGL 2018 Exam: एसएससी सीजीएसई परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ी खबर

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएसई 2018 के स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र को लेकर बड़ी खबर दी है। नई दिल्लीः कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीजीएसई 2018 के स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्र बदलने के संबंध में अहम सूचना दी है। कोरोना वायरस को देखते हुए अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दे दी है। इस टेस्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थी 29-011-2020 से 01-12-2020 के बीच अपना परीक्षा केंद्र बदलने का ऑप्शन ले सकते हैं। SSC CGLE-2018 Exam Center Option Link इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपना सेंटर चेंज कर सकते हैं।
SSC Selection Posts Phase-VI की रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसा रहा आपका रिजल्ट

नई दिल्लीः आज रविवार को कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सेलेक्शन पोस्ट्स फेज-VI का रिजल्ट जारी किया है। इसका एग्जाम 14 अक्टूबर 2019 से 16 अक्टूबर 2019 तक हुआ था। पूरे देश में से 33 हजार लोगों ने ये एग्जाम दिया था। 33 हजार में से 8, 490 लोगों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिनमें से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अब अगले चरण की परीक्षा के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा। ये एग्जाम देश के कई राज्यों में अलग-अलग सेंटर में हुआ था। जिसमें से कुल एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था। पर अह सिर्फ आठ हजार लोग ही आगे के चरण में जाएंगे।