SBI Recruitment: एसबीआई ने इनवेस्टमेंट ऑफिसर के पदों पर निकाली जॉब, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: बैंक में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.bank.in) पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बैंक 103 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां भारतीय स्टेट बैंक रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर निकाली है। शैक्षिक योग्यता पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। इसमें आमतौर पर स्नातक, परास्नातक, सीए, सीएफए, एमबीए, पीजीडीएम शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करें। रिक्तियों का विवरण कुल 103 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें से 1 प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) के लिए, 4 क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) के लिए, 7 क्षेत्रीय प्रमुख के लिए, 19 रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के लिए, 22 निवेश विशेषज्ञ (आईएस) के लिए, 46 निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए, 2 परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए और 2 केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए हैं। आवेदन शुल्क यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं होगा। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बैंक के नियम शर्तों को भली भांति पढ़ लें।
SBI PO की तैयारी में जुटे उम्मीदवार ध्यान दें, Mains परीक्षा का शेड्यूल जारी

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा PO (Probationary Officer) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है, उनके लिए अब अगला पड़ाव मुख्य परीक्षा (Mains) है। SBI ने आधिकारिक तौर पर यह घोषित कर दिया है कि SBI PO Mains Exam 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह की पाली में किया जाएगा। यह जानकारी बैंक के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट की ओर से साझा की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और जरूरी दिशानिर्देश जल्द ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in](https://sbi.co.in) पर जारी किए जाएंगे। प्रीलिम्स पास करने वाले ही होंगे शामिल यह मुख्य परीक्षा उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने हाल ही में आयोजित SBI PO Prelims Exam 2025 में सफलता प्राप्त की है। प्रीलिम्स परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी, और इसका परिणाम 1 सितंबर को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों को भरा जाना है, जिनमें 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं। तीन चरणों में होती है पूरी चयन प्रक्रिया SBI PO भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है1. प्रीलिम्स परीक्षा2. मुख्य परीक्षा (Mains)3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को तीसरे चरण में व्यक्तित्व मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पहले साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा, फिर 20 अंकों का ग्रुप डिस्कशन और अंत में 30 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को 100 अंकों के स्केल पर सामान्य किया जाएगा। कैसा होगा SBI PO Mains का पैटर्न SBI PO की मुख्य परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी:1. ऑब्जेक्टिव टेस्टरीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड- 40 प्रश्न (60 अंक)डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन- 30 प्रश्न (60 अंक)जनरल/इकॉनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस- 60 प्रश्न (60 अंक)अंग्रेज़ी भाषा- 40 प्रश्न (20 अंक) 2. डिस्क्रिप्टिव टेस्टइस भाग में उम्मीदवारों को तीन प्रश्न हल करने होंगेईमेल लेखनरिपोर्ट लेखनसिचुएशन एनालिसिस या प्रेसी राइटिंग मुख्य परीक्षा की कुल मार्किंग 250 अंकों की होगी। इसमें 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड SBI ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे लगातार वेबसाइट पर चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से चूक न हो।
SBI में क्लर्क के पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं। यह भर्ती अभियान एसबीआई में कुल 6,589 पदों पर होने वाली है, जिसके लिए आवेदन आज यानी 6 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी एसबीआई में क्लर्क बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रियाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट [https://sbi.co.in/] पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अगस्त से हो चुकी है, और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन किया जा सकता है। महत्वपूर्ण बिंदु1. एक उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकता है।2. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।3. स्थानीय भाषा का ज्ञान न होने पर, उन्हें स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। शैक्षणिक योग्यताइस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2025 तक अपना ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। उम्र सीमा1. सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 20 से 28 साल के बीच निर्धारित की गई है।2. सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी:-ओबीसी के लिए 3 साल की छूट-एससी-एसटी के लिए 5 साल की छूट आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित है:सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: ₹750एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रियाएसबीआई क्लर्क भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा: 1. प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पूछे जाएंगे।2. मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 190 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, और कंप्यूटर योग्यता पर आधारित सवाल होंगे।3. स्थानीय भाषा परीक्षा मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा (अगर उन्होंने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी हो)। परीक्षा का पैटर्नप्रारंभिक परीक्षा:1. कुल समय: 1 घंटे2. कुल प्रश्न: 1003. कुल अंक: 1004. विषय: न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज मुख्य परीक्षा1. कुल समय: 2 घंटे 40 मिनट2. कुल प्रश्न: 1903. कुल अंक: 2004. विषय: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर योग्यता महत्वपूर्ण तिथियां1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अगस्त 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 20253. परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 एक महत्वपूर्ण अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। एसबीआई की चयन प्रक्रिया कड़ी होती है, लेकिन सही तैयारी और उचित मार्गदर्शन से आप सफलता पा सकते हैं। अब जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं।
