SBI Recruitment 2026: एसबीआई में इन पदों पर जॉब की भरमार, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसर एसबीआई ने कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (sbi.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत भारत भर में SBI के विभिन्न सर्किलों में कुल 821 रिक्तियों को भरा जाएगाय़ की घोषणा की गई है। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान नहीं की जाएगी। अनुभव: जिन उम्मीदवारों के पास क्रेडिट ऑडिट या विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) विभाग में काम करने का अनुभव है उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई 2026 से 11 जून 2026 तक SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन की नियम और शर्तों को भली-भांति पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
SBI Clerk 2025 का एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड प्रक्रिया की पूरी जानकारी

New Delhi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 2025 के क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जूनियर एसोसिएट पद के लिए परीक्षा में सम्मिलित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बिना इसके वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते। क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुए हैं। यह परीक्षा कुल 100 प्रश्नों पर आधारित होगी, जिनमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से संबंधित सवाल होंगे। यह परीक्षा 1 घंटे में पूरी करनी होगी, और परीक्षा के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।1. अंग्रेजी भाषा (English Language)- 30 अंक2. संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)- 35 अंक3. तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)- 35 अंक हर सेक्शन में उम्मीदवार को 20 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तारीखें इस बार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवालों का सामना करना पड़ेगा। जिन उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा में हो जाएगा, उन्हें अगले चरण में मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया एसबीआई क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया में तीन मुख्य चरण होंगे:1. ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा: सबसे पहला चरण होगा, जिसमें उम्मीदवारों से अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता पर आधारित 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। 2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा: यदि उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर लेते हैं, तो उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में, उम्मीदवारों को वित्तीय जागरूकता, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और कुछ अन्य विषयों पर आधारित प्रश्नों का सामना करना होगा। 3. स्थानीय भाषा परीक्षण: मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षण उस भाषा में होगा, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के दौरान चयनित किया था। एसबीआई क्लर्क के कुल पद इस साल एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए कुल 6589 पदों की घोषणा की गई है। इनमें से 5180 पद नियमित (regular) एसबीआई क्लर्क के हैं, जबकि 1409 पद बैकलॉग (backlog) के हैं। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, और यह सभी पद जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) के होंगे। कैसे डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क Admit Card एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें: 1. सबसे पहले, एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।2. होम पेज पर ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।4. अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि एडमिट कार्ड में सभी जानकारी सही है। अगर कोई गलती दिखाई दे, तो तुरंत एसबीआई से संपर्क करें। महत्वपूर्ण तारीखें 1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: अब से उपलब्ध2. प्रीलिम्स परीक्षा तिथियाँ: 20, 21 और 27 सितंबर 20253. आवेदन की अंतिम तिथि: पहले ही खत्म हो चुकी है।
SBI में क्लर्क के पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं। यह भर्ती अभियान एसबीआई में कुल 6,589 पदों पर होने वाली है, जिसके लिए आवेदन आज यानी 6 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी एसबीआई में क्लर्क बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है। आवेदन की प्रक्रियाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट [https://sbi.co.in/] पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अगस्त से हो चुकी है, और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन किया जा सकता है। महत्वपूर्ण बिंदु1. एक उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकता है।2. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।3. स्थानीय भाषा का ज्ञान न होने पर, उन्हें स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। शैक्षणिक योग्यताइस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2025 तक अपना ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। उम्र सीमा1. सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 20 से 28 साल के बीच निर्धारित की गई है।2. सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी:-ओबीसी के लिए 3 साल की छूट-एससी-एसटी के लिए 5 साल की छूट आवेदन शुल्कआवेदन शुल्क विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग निर्धारित है:सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: ₹750एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रियाएसबीआई क्लर्क भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा: 1. प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्न पूछे जाएंगे।2. मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 190 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, और कंप्यूटर योग्यता पर आधारित सवाल होंगे।3. स्थानीय भाषा परीक्षा मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा (अगर उन्होंने अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी हो)। परीक्षा का पैटर्नप्रारंभिक परीक्षा:1. कुल समय: 1 घंटे2. कुल प्रश्न: 1003. कुल अंक: 1004. विषय: न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज मुख्य परीक्षा1. कुल समय: 2 घंटे 40 मिनट2. कुल प्रश्न: 1903. कुल अंक: 2004. विषय: सामान्य/वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर योग्यता महत्वपूर्ण तिथियां1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अगस्त 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 20253. परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 एक महत्वपूर्ण अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। एसबीआई की चयन प्रक्रिया कड़ी होती है, लेकिन सही तैयारी और उचित मार्गदर्शन से आप सफलता पा सकते हैं। अब जब आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस मौके का लाभ उठाएं।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी; SBI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें जॉब की पूरी जानकारी

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विभिन्न उच्च पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा कुल 33 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) शामिल हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और अनुभवजनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषयों में बीई/बीटेक या एमटेक/एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही BFSI, आईटी, साइबर सुरक्षा या आईएस ऑडिट के क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। रेड टीम एक्सरसाइज और VAPT (वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनिट्रेशन टेस्टिंग) का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए 50% अंकों के साथ BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) की डिग्री आवश्यक है, साथ ही CISA और ISO 27001:2022 Lead Auditor प्रमाणपत्र भी इंटरव्यू की तिथि तक वैध होने चाहिए। इस पद के लिए कम से कम 6 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें 3 वर्ष का अनुभव आईएस ऑडिट, साइबर सुरक्षा या सूचना सुरक्षा सलाहकार के रूप में होना चाहिए। डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिट) के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech की डिग्री और CISA प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही BFSI या आईटी क्षेत्र में कम से कम 4 वर्षों का अनुभव, जिसमें से 2 साल का अनुभव IS ऑडिट या साइबर सुरक्षा में होना चाहिए। आयु सीमाजनरल मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 45 से 55 वर्ष, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 33 से 45 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। वेतनमान (CTC)जनरल मैनेजर: लगभग ₹1 करोड़ प्रतिवर्षअसिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: लगभग ₹44 लाख प्रतिवर्षडिप्टी मैनेजर: MMGS-II स्केल के अनुसार आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS वर्ग के लिए ₹750SC/ST/PwBD वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन की प्रक्रियाउम्मीदवारों को SBI की वेबसाइट पर जाकर “New Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नाम और पासवर्ड से लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
