UPSC ESE Final Result 2025 जारी, सिविल टॉपर्स लिस्ट में देखें टॉप 10 कैंडिडेट्स का नाम

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में चेक कर सकते हैं। इस साल कुल 458 कैंडिडेट्स परीक्षा में सफल हुए हैं, जो देश की विभिन्न केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में चयनित होंगे। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा का शेड्यूल इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 8 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला था। मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 को किया गया था। इसके बाद मूल्यांकन और मेरिट तैयार की गई और अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सिविल ब्रांच के टॉपर्स की सूची सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में इस साल मोहम्मद शाकिब ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। उनके बाद प्रखर श्री दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अर्जुन शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर बोला उष्णीश नंदन, पांचवें स्थान पर केशव, छठे स्थान पर स्पेस गुप्ता, सातवें स्थान पर तुषार अग्रवाल, आठवें स्थान पर आयुष जैन, नौवें स्थान पर आदित्य प्रताप सिंह और दसवें स्थान पर पुष्पेंद्र कुमार राठौर रहे। इन सभी टॉपर्स ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और UPSC ESE 2025 परीक्षा में अपना नाम रोशन किया है। UPSC ESE 2025 रिजल्ट कैसे करें चेक 2. होमपेज पर What’s New या Results सेक्शन में क्लिक करें। 3. UPSC ESE Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। 4. PDF फाइल खुलेगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। 5. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें। अन्य ब्रांच में शानदार प्रदर्शन सिविल ब्रांच के अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में भी कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने उच्च रैंक हासिल की है। कुल मिलाकर 458 उम्मीदवार विभिन्न केंद्रीय विभागों जैसे CPWD, रेलवे, रक्षा विभाग और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति के योग्य पाए गए हैं। आगे की प्रक्रिया अब सफल उम्मीदवारों को केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही नियुक्ति से संबंधित निर्देश और जानकारी अपलोड की जाएगी। यह न केवल एक सरकारी नौकरी है बल्कि देश सेवा का सुनहरा अवसर भी प्रदान करती है। टॉपर्स के लिए गौरव और प्रेरणा सिविल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले मोहम्मद शाकिब ने मेहनत और लगन का परिणाम दिखाया है। उनके साथ अन्य टॉपर्स भी भविष्य में केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए तैयार हैं।
सिर्फ 14% उम्मीदवारों को मिली सफलता! HTET 2025 का रिजल्ट जारी, क्या आप पास हुए?

Chandigarh: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आखिरकार 2025 की HTET परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में करीब 3.31 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 47 हजार उम्मीदवार सफलता प्राप्त कर सके हैं। यह परिणाम उम्मीदवारों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और इसे आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in पर देखा जा सकता है। परीक्षा के बाद के आंकड़े HTET 2025 की परीक्षा में तीन स्तरों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT)। इस साल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत काफी कम रहा, केवल 14% उम्मीदवार ही पास हुए हैं। परीक्षा परिणामों का विश्लेषण 1. लेवल 1 (PRT)- इस स्तर पर 82,917 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 66,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 16.2% रहा। 2. लेवल 2 (TGT)- इस स्तर पर 2,01,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 1,67,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तीर्ण प्रतिशत 16.4% रहा।3. लेवल 3 (PGT)- इस स्तर पर 1,20,943 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और 1,00,559 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि, उत्तीर्ण प्रतिशत 9.6% ही रहा, जो सबसे कम था। परीक्षा के आयोजन के बारे में HTET 2025 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें 673 परीक्षा केंद्रों पर करीब 3.31 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद, बोर्ड ने अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जुलाई को जारी की थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक आपत्तियां उठाने का अवसर मिला था। अब परिणाम के लगभग 101 दिन बाद यह परिणाम घोषित किया गया है। HTET 2025 का परिणाम कैसे डाउनलोड करें? उम्मीदवार जो HTET 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल कदमों का पालन करना होगा: 1. BSEH की वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।2. HTET परिणाम लिंक पर क्लिक करें, होमपेज पर “HTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करें।4. आपके परिणाम की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।5. भविष्य में संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें। HTET 2025 के बाद क्या होगा? HTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब हरियाणा राज्य में स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्राथमिक शिक्षक (PRT) पदों के लिए पात्र माना जाएगा। परीक्षा का परिणाम योग्य उम्मीदवारों के लिए राज्य में शिक्षक पदों पर आवेदन करने का रास्ता खोलता है।
RPF Constable Result 2025: रेलवे पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो चुका है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से RPF में 4208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी और 14 मई तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 45.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही CBT परीक्षा में शामिल हुए। 11 दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा के बाद, 42,143 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें- DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया कैसे चेक करें रिजल्ट? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, क्योंकि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे। क्या होगा अगला चरण? शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, जैसे दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का परीक्षण होगा। पीएमटी में उनकी ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि PET/PMT और डीवी में बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में विसंगति पाई गई या गलत जानकारी दी गई, तो उनकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PMT और डीवी का शेड्यूल एसएमएस, ईमेल और वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के दिन सभी मूल दस्तावेज, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र, साथ लाने होंगे।
DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीयू ने अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल 2025 को लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पोर्टल का उद्घाटन डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मांगो ने किया। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रजिस्ट्रेशन का पहला चरण शुरू हो चुका है और छात्र-छात्राएं अब इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस रजिस्ट्रेशन शुल्क इस बार भी सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि दूसरा चरण तब शुरू होगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने सीयूईटी स्कोर को CSAS पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर सीट आवंटन होगा। कितनी सीटें होंगी उपलब्ध? डीयू के 69 कॉलेजों और संस्थानों में कुल 71,624 स्नातक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 79 स्नातक प्रोग्राम और 186 बीए कोर्स कॉम्बिनेशन शामिल हैं। विश्वविद्यालय में कुल 1,550 से अधिक कोर्स कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और चयन पूरी तरह सीयूईटी-यूजी के स्कोर पर आधारित होगा। एनटीए ने जून 2025 के पहले सप्ताह तक सीयूईटी परीक्षा आयोजित की थी और इसके परिणाम अब जुलाई में आने की उम्मीद है। शुरू होंगे दो नए स्नातकोत्तर कोर्स बता दें कि इस साल डीयू ने दो नए स्नातकोत्तर कोर्स एमए टूरिज्म और एमए हिंदी जर्नलिज्म, जिनमें प्रत्येक में 50 सीटें होंगी शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, एमए इंग्लिश जर्नलिज्म कोर्स को भी जल्द शुरू करने की योजना है। इस साल पीजी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की गई है। इसके साथ ही, दाखिला प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए कुछ संशोधन किए गए हैं, जिसमें ऑटो एकसेप्ट मोड लागू करना शामिल है ताकि कोई भी आवेदक सीट आवंटन से वंचित न रहे। डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के माध्यम से दिल्ली एनसीटी की महिला उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, जो 12वीं के मेरिट स्कोर पर आधारित होगी। CSAS पोर्टल मोबाइल पर भी काम करता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। दाखिला शर्तों में भी बदलाव किए गए हैं। एनटीए द्वारा प्रस्तावित विषयों की सूची में बदलाव को ध्यान में रखते हुए, डीयू ने अधिकांश प्रोग्राम्स की पात्रता शर्तों को संशोधित किया है। अब उम्मीदवार एक भाषा + तीन विषय या दो भाषाओं + दो विषयों का चयन कर सकते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम्स के लिए भाषाओं में न्यूनतम 30% अंक की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।