Bank of Baroda में निकली भर्ती; आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी का पूरा विवरण

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने 2025 के लिए विभिन्न मैनेजरियल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। बैंक ने कुल 41 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में उपलब्ध पदबैंक में कुल 41 पद भरे जाएंगे, जो विभिन्न मैनेजरियल स्तरों से संबंधित हैं। इन पदों में शामिल हैं आवेदन के लिए योग्यताइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। यह योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवश्यक शैक्षिक और अनुभव संबंधी मानदंडों को समझा जा सके। आवेदन शुल्क चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, या अन्य मूल्यांकन विधियों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार, चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी जिससे सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। परीक्षा फॉर्मेट और न्यूनतम योग्यता आवेदन कैसे करें?इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर Careers या Recruitment सेक्शन में इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। वहां आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 है, अतः उम्मीदवार समय पर आवेदन करना न भूलें। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में मैनेजरियल पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। योग्यता के अनुसार आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें ताकि आप इस प्रतियोगिता में सफल हो सकें। सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए यह मौका न गवाएं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।
BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर में असिस्टेंट (प्यून) के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक युवा बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिर वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 मई से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे करें आवेदनबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
Employment News: राजस्थान के पुलिस विभाग में निकली वैकेंसी, इन कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका, पढ़ें पूरी खबर

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पद पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन ऑफिशियल साइट पर जारी हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पुलिस विभाग ने नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी और 17 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए फिर आपको नौकरी की कुछ जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री और राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा पास होना चाहिए। शारीरिक योग्यता 1. हाइटः भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। 2. दौड़ः भर्ती में निकलने के लिए पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी को दौड़ पूरी करनी होगी। 3. छातीः भर्ती के लिए पुरुषों का सीना 81 सेमी और महिलाओं का सीना 86 सेमी होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन के लिए पुरुषों की जन्मतिथि की अधिकतम तारीख 2 जनवरी 1999 और महिलाओं की 2 जनवरी 1994 होनी चाहिए। वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवार की भर्ती लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। एग्जाम पैटर्न भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ओएमआर बेस्ड पर होगी, जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक अंक का है जिसके लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने वाल 25 प्रतिशत अंक काट लिए जाएंगे। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए फीस 600 रुपए है। वहीं, राज्य के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ वर्ग, आर्थिक कमजोर, एससी और एसटी वालों के लिए आवेदन फीस 400 रुपए है। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. रिक्वायरमेंट वालेसेक्शन में जाकर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. अब मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट जमा कर दें। 4. इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
Employment News: तमिलनाडु में पुलिस विभाग के इस पद पर भर्ती जारी, यहां जानिये नौकरी की ताजा अपडेट

चेन्नईः तमिलनाडु राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेटर के पद पर भर्ती निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता के अनुसार, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 3 मई है। बता दें कि TNUSRB ने 1299 पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी की पूरी जानकारी आपको बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेज भी होने चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तमिल भाषा पात्रता, रिटन एग्जाम, पीईटी और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को TNUSRB लेवल 10 के अनुसार 36,900 से लेकर 1,16,600 रुपए प्रति माह सैलरी प्रदान करेगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, बाकि उम्मीदवार को 500 रुपए फीस देनी होगी। कैसे करें आवेदन ? 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद पुलिस एसआई भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 3. क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स फील करें और खुद को रजिस्ट्रेशन कर लें। 4. अब फॉर्म फील करें और डॉक्यमेंट सब्मिट करके फॉर्म जमा कर दें। 5. ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूरत के लिए रख लें।
SECR में भर्ती जारी, अप्रेंटिस के पद पर निकली वैकेंसी, जानिये नौकरी की पूरी अपडेट

नई दिल्लीः साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे यानी SECR ने 1007 पदों पर वैकेंसी निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 4 मई है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, SECR ने अप्रेंटिसशिप के पद पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए अब नौकरी की पूरी जानकारी जानते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 10वीं पास की डिग्री और संबंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए। वैकेंसी डिटेल्स आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SECR ने इस पद के लिए नागपुर डिवीजन में 919 और वर्कशॉप मोतीबाग में 88 पदों पर भर्ती निकाली है। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिक आयु में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो व सिग्नेचर, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूर पड़ेगी। सैलरी स्ट्रक्चर जिस उम्मीदवार ने एक साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति माह 7700 रुपए सैलरी मिलेगी। वहीं, जिस उम्मीदवार ने दो साल का आईटीआई कोर्स किया है उसे प्रति महीना सैलरी 8050 रुपए मिलेगी। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल्स फील करें। 3. अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉम सब्मिट कर दें।
Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Govt Job: NHM ने विभिन्न पदों पर जारी की वैकेंसी, इस तिथि तक ओपन रहेगी अप्लाई विंडो, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में भर्ती निकली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। NHM ने 8256 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, NHM में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्ट डेट 1 मई 2025 है। वहीं, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती जारी की है। आइए फिर आपको वैकेंसी की फुल डिटेल्स बताते हैं। शैक्षिक योग्यता भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पदानुसार ग्रेजुएशन, बीकॉम,बीएससी, बीटेक, बीई, डीएमएल, बीएएमएस, सीए और जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतमक आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसभर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के बेस पर होगा। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी कैटेगरी को 600 रुपए और राज्य के पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े वर्ग, एससी, एसटी कैटेगरी को 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
Govt Job: रक्षा मंत्रालय ने निकाली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन, जानें नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय के अधीन आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) पर भर्ती निकली है, जिसमें स्टोर कीपर, टेक्नोशियन, असिस्टेंट और अन्य पद शामिल है। AVNL में आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अप्रैल 2025 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, AVNL की यह भर्ती ऑफलाइन हो रही है, जिसमें आपको फॉर्म भरकर नीचे बताए गए पते पर भेजना है। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। वैकेंसी डिटेल्सAVNL ने कुल 10 पदों पर भर्ती निकाली है जो कुछ इस प्रकार हैः 1. जूनियर मैनेजर एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग में 1 पद2. डिप्लोमा टेक्नीशियन (सीएनसी ऑपरेटर) में 1 पद3. डिप्लोमा टेक्नीशियन टूल डिजाइन में 2 पद 4. असिस्टेंट लीगल में 1 पद 5. स्टोर/एमएम/प्रोक्योरमेंट में 2 पद 6. जूनियर मैनेजर/मैकेनिकल में 1 पद7. स्टोर कीपर में 2 पद शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की डिग्री, बीएसएल, एलएलबी या फिर संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवार का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चर इन पदों के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 37,000 से लेकर 47,000 तक सैलरी मिलेगी। आवेदन भेजने का पता आवेदन करने के लिए आपको आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड, मशीन टूल प्रोटो टाइप फैक्ट्री, ऑर्डेंस, इस्टेट, अंबरनाथ-421502, ठाणे, महाराष्ट्र के पते पर अपने डिटेल्स भेजने होंगे।