Section-Specific Split Button

HVF Recruitment: हैवी व्हीकल फैक्ट्री में ITI पास के लिए निकली बंपर जॉब, ऐसे मिलेगी नौकरी

तमिलनाडु: दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF) ने जूनियर टेक्नीशियन के ढेरों पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (oftr.formflix.org) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से चालू होगी। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षिक योग्यता और अनुभवइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कक्षा 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। आयु सीमाअधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष, और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीन वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह भर्ती युवाओं को डिफेंस सेक्टर में तकनीकी अनुभव पाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची आईटीआई अंकों और ट्रेड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट oftr.formflix.org पर जाएं।2. अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।3. यहां अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें।4. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स (जैसे आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।5. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।6. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।7. अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। आवेदक के पास ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए– आधार कार्डनिवास प्रमाण पत्र10वीं, 12वीं की मार्कशीटजाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)विवाह प्रमाण पत्र / पति का नाम दर्शाने वाला डॉक्यूमेंट्सपासपोर्ट साइज फोटोसेल्फ डिक्लेरेशन (Self Declaration)बैंक पासबुक की कॉपीमोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बता दें कि हैवी व्हीकल फैक्ट्री, आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) के तहत आती है।

RPF Constable Result 2025: रेलवे पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? यहां जानें सबकुछ

RPF Constable Result

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो चुका है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से RPF में 4208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी और 14 मई तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 45.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही CBT परीक्षा में शामिल हुए। 11 दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा के बाद, 42,143 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें- DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया कैसे चेक करें रिजल्ट? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, क्योंकि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे। क्या होगा अगला चरण? शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, जैसे दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का परीक्षण होगा। पीएमटी में उनकी ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि PET/PMT और डीवी में बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में विसंगति पाई गई या गलत जानकारी दी गई, तो उनकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PMT और डीवी का शेड्यूल एसएमएस, ईमेल और वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के दिन सभी मूल दस्तावेज, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र, साथ लाने होंगे।

RSSB VDO Vacancy: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

जयपुर: राजस्थान में अधिकारी के पद पर नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (rssb.rajasthan.gov.in) वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 850 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून 2025 से 18 जुलाई 2025  तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर संबंधित योग्यता भी अनिवार्य है, जैसे DOEACC द्वारा आयोजित ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट, COPA या DPCS प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या फिर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित RS-CIT का प्रमाण पत्र। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने की योग्यता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है। 31 अगस्त को होगी परीक्षा इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।   आवेदन शुल्क राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया

Delhi University (Source-Internet)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीयू ने अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल 2025 को लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पोर्टल का उद्घाटन डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मांगो ने किया। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रजिस्ट्रेशन का पहला चरण शुरू हो चुका है और छात्र-छात्राएं अब इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस रजिस्ट्रेशन शुल्क इस बार भी सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि दूसरा चरण तब शुरू होगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने सीयूईटी स्कोर को CSAS पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर सीट आवंटन होगा। कितनी सीटें होंगी उपलब्ध? डीयू के 69 कॉलेजों और संस्थानों में कुल 71,624 स्नातक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 79 स्नातक प्रोग्राम और 186 बीए कोर्स कॉम्बिनेशन शामिल हैं। विश्वविद्यालय में कुल 1,550 से अधिक कोर्स कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और चयन पूरी तरह सीयूईटी-यूजी के स्कोर पर आधारित होगा। एनटीए ने जून 2025 के पहले सप्ताह तक सीयूईटी परीक्षा आयोजित की थी और इसके परिणाम अब जुलाई में आने की उम्मीद है। शुरू होंगे दो नए स्नातकोत्तर कोर्स बता दें कि इस साल डीयू ने दो नए स्नातकोत्तर कोर्स एमए टूरिज्म और एमए हिंदी जर्नलिज्म, जिनमें प्रत्येक में 50 सीटें होंगी शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, एमए इंग्लिश जर्नलिज्म कोर्स को भी जल्द शुरू करने की योजना है। इस साल पीजी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की गई है। इसके साथ ही, दाखिला प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए कुछ संशोधन किए गए हैं, जिसमें ऑटो एकसेप्ट मोड लागू करना शामिल है ताकि कोई भी आवेदक सीट आवंटन से वंचित न रहे। डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के माध्यम से दिल्ली एनसीटी की महिला उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, जो 12वीं के मेरिट स्कोर पर आधारित होगी। CSAS पोर्टल मोबाइल पर भी काम करता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। दाखिला शर्तों में भी बदलाव किए गए हैं। एनटीए द्वारा प्रस्तावित विषयों की सूची में बदलाव को ध्यान में रखते हुए, डीयू ने अधिकांश प्रोग्राम्स की पात्रता शर्तों को संशोधित किया है। अब उम्मीदवार एक भाषा + तीन विषय या दो भाषाओं + दो विषयों का चयन कर सकते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम्स के लिए भाषाओं में न्यूनतम 30% अंक की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।

Job News: छत्तीसगढ़ में ADEO के पद पर भर्ती जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें नौकरी की ताजा अपडेट

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर जारी हुआ है, जिसमें उन्हें हाई लेवल सैलरी और बेहतरीन नौकरी मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी यानी ADEO के पद पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 2 मई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी आपकी आगे की जरूरत के लिए बता दें कि आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों के लिए 3 से 5 मई तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। वहीं, इस भर्ती की परीक्षा 15 जून 2025 में होगी। एडमिट कार्य उम्मीदवार को 6 जून 2025 को मिल जाएगा। आइए अब आपको नौकरी की जानकारी देते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री, ग्रामीण विकास में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने डिप्लोमा किया है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।  आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 20 साल से 30 साल के बीच में होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर उम्मीदवारों को इस पद पर लेवल – 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेड लेवल 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद ऑनलाइट एप्लिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करके अप्लाई वाले सेक्शन पर जाएं। 3. अप्लाई वाले सेक्शन पर जाने के बाद खुद का रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भर दें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। 

Govt Jobs: यहां निकली प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पद पर बंपर भर्ती, 40 वर्ष तक के उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन, जाने पूरा विवरण

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। युवा डाइनामाइट पर पढ़ें पूरी डिटेल: नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गए हैं। नौकरी: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) कुल पदों की संख्या: 120 पद का नाम: प्रॉसिक्यूटिंग ऑफिसर आयु सीमा: 40 वर्ष आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, अनारक्षित वर्ग के लिए 500, पीएचई उम्मीदवारों के लिए फ्री वेबसाइट: jkpsc.nic.in अंतिम तिथि: 6 नवंबर, 2022 चयन की विधि: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। 1. कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स परीक्षा देनी होगी, 2. सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मैन्स परीक्षा में देनी होगी, 3. इसके बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड पास करना होगा।

Govt Jobs: सरकारी नौकरी के लिए इन विभागों में करें आवेदन, जानिए कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई भर्तियों की जानकारी आपको मिल सकती है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं देश के कई विभागों में सरकारी नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय स्टेट बैंकभारतीय स्टेट बैंक ने कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए कुल 606 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 अक्टूबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती डिटेलपद का नाम——रिक्तियों की संख्याकार्यकारी (दस्तावेज़ संरक्षण-अभिलेखागार)—-1 पदरिलेशनशिप मैनेजर —314 पदरिलेशनशिप मैनेजर (टीम लीड) —20 पदकस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव —217 पदइन्वेस्टमेंट ऑफिसर —12 पदसेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) —2 पदसेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) —2 पदमैनेजर (मार्केटिंग) —12 पदडिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) —26 पद छत्तीसगढ़ पुलिस 975 रिक्तियों में से 58 पद सूबेदार के लिए हैं; 577 पद सब इंस्पेक्टर के लिए हैं; 69 पद सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा) के लिए हैं; 247 पद प्लाटून कमांडर के लिए हैं; सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के पद के लिए 6 रिक्तियां हैं; 3 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर ((प्रश्न दस्तावेज) के पद के लिए हैं; 6 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के पद के लिए हैं; 9 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के पद के लिए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2021 से पहले आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

Govt Jobs: AIIMS में मिल रहा है सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, सैलरी से लेकर आवेदन तक की डिटेल्स जानें यहां

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज ने112 पदों पर सीधी भर्तियां निकाली हैं। जो लोग एम्स में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका है। यहां जानिए नौकरी की सारी डिटेल्स। नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने प्रोफेसर के 112 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें प्रोफेसर के 36 पद, एडिशनल प्रोसेसर के 3 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 8 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 65 पद शामिल हैं। फिलहाल आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। योग्य उम्मीदवार फैकल्टी पदों के लिए एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डीटेल्सप्रोफेसर – 36 पदएडिशनल प्रोफेसर – 03 पदएसोसिएट प्रोफेसर – 08 पदअसिस्टेंट प्रोफेसर – 65 पद AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2021 के अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नोटिफिकेशन में बताए फॉर्मेट में एप्लिकेशन फॉर्म की कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को The Assistant Administrative Officer, Recruitment Cell, All India Institute of Medical Sciences, Bhubaneswar, Sijua, Dumuduma, Bhubaneswar -751019 पर विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर भेज सकते हैं।

Govt Jobs: देश की इस संस्थान में निकली 5000 पदों पर भर्ती, यहां जानें सैलरी से लेकर आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां आप जान सकेंगे कि देशभर में कहां कहां सरकारी नौकरी निकली हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में ऑग्जिलरी नर्सिंग मिडवाइफ ( एएनएम ) के पदों पर 5000 वैकेंसी निकाली गई हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 है। इन पदों के लिए आवेदन की इच्छुक व योग्य महिला उम्मीदवार यूपी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पद व आरक्षणसामान्य वर्ग – 2484ओबीसी वर्ग – 1381एससी वर्ग – 1066एसटी वर्ग – 69ईडब्ल्यूएस – 463 योग्यताउम्मीदवारों के पास ANM का दो वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार यूपी राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हो। उसके पास मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हो। आयु सीमा18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां जानें कैसे होगा सलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी

नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी विभागों में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने का शानदार मौका है। इस पदों के लिए 10वीं तक के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लोग आवेदन दे सकते हैं। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग ( Odisha Sub-Ordinate Staff Selection Commission, OSSSC) ने पशुधन निरीक्षक समूह सी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 565 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2021 है। OSSSC Recruitment 2021: एजुकेशन क्वालिफिकेशन सबसे पहले तो उम्मीदवार को उड़िया बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा उड़िया भाषा के साथ 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल या शैक्षणिक संस्थान से कक्षा-सातवीं या उससे ऊपर की अंतिम परीक्षा में भाषा विषय के रूप में स्थानीय भाषा उड़िया में उत्तीर्ण होना चाहिए। ये होगी सैलरी पे बैंड- 5200- 20200+ ग्रेड पे 2000 प्रति माह सैलरी- 9000 रुपये

error: Content is protected !!