IOCL ने अप्रेंटिस पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर से, जानें नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी

New Delhi: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 537 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह मौका उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। बता दें कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पर आधारित होगी। कुल पदों की जानकारी और विभिन्न ट्रेड्स में अवसर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए कुल 537 पदों की घोषणा की है। इनमें विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में रिक्तियां हैं, जो विभिन्न उम्मीदवारों की योग्यताओं के अनुसार उपयुक्त हैं। नीचे देखें, किस पद के लिए कितनी रिक्तियां हैं: 1. टेक्निकल पद 2. गैर-तकनीकी पद यह भर्ती कार्यक्रम विभिन्न स्किल्स और योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए है। यदि आप 12वीं पास, डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट हैं, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन चेक करें। शैक्षिक योग्यताएं 1. 12वीं पास: डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।2. इंजीनियरिंग डिप्लोमा: टेक्नीशियन पदों (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड टेलीकॉम) के लिए।3. बैचलर डिग्री: असिस्टेंट-एचआर और अकाउंटेंट पदों के लिए। आयु सीमा 1. न्यूनतम आयु: 18 वर्ष2. अधिकतम आयु: 24 वर्ष3. SC/ST के लिए 5 वर्ष, OBC के लिए 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट। कैसे होगा चयन ? IOCL में अप्रेंटिस के पदों के लिए चयन प्रक्रिया बेहद सरल है। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता के अंकों पर आधारित होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे। यदि आपके पास सही डॉक्यूमेंट्स हैं और आपकी फिटनेस सही है, तो आपका चयन हो जाएगा। स्टाइपेंड और अन्य लाभ यह भर्ती अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के तहत मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। IOCL जैसी प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में यह स्टाइपेंड अच्छा-खासा होता है, जो पद और लोकेशन के हिसाब से भिन्न हो सकता है। आवेदन कैसे करें? IOCL में आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। उम्मीदवारों को सबसे पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com) पर जाना होगा। वहां “Careers” सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज 1. जन्मतिथि प्रमाण पत्र (10वीं/SSC/मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)2. शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं, डिप्लोमा या डिग्री)3. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)4. PwBD प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)5. EWS प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)6. पैन कार्ड/आधार कार्ड (पहचान के लिए)7. पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
IBPS RRB भर्ती 2025: 13217 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
New Delhi: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में 13217 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी हैऔर इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विवरण: कौन-कौन से पद शामिल हैं? इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:1. मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क)- 7972 पद2. ऑफिसर स्केल-I (PO)3. ऑफिसर स्केल-II- IT ऑफिसर, CA ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, ट्रेजरी मैनेजर, जनरल बैंकिंग ऑफिसर4. ऑफिसर स्केल-III- अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पदयह भर्ती ग्रेजुएट्स से लेकर प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स तक के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। शैक्षणिक योग्यता मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क)किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। ऑफिसर स्केल-I (PO)1. ग्रेजुएशन आवश्यक, अनुभव की आवश्यकता नहीं। ऑफिसर स्केल-II1. IT ऑफिसर: इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/आईटी में 50% के साथ ग्रेजुएशन और 1 साल का अनुभव2. CA ऑफिसर: सीए की परीक्षा उत्तीर्ण और 1 वर्ष का अनुभव3. लॉ ऑफिसर: LLB में 50% अंकों के साथ डिग्री और 2 वर्ष का अनुभव4. जनरल बैंकिंग ऑफिसर: किसी भी स्ट्रीम में 50% अंकों के साथ स्नातक और 2 वर्ष का अनुभव5. ट्रेजरी मैनेजर: CA या MBA (फाइनेंस) और 1 वर्ष का अनुभव ऑफिसर स्केल-III1. 5 साल के बैंकिंग अनुभव के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन प्रारंभ: 1 सितंबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 20253. प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 20254. मेन परीक्षा: जनवरी-फरवरी 2026 क्या है आवेदन शुल्क ? 1. SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹1752. अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹850शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आयु सीमा 1. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): 18 से 28 वर्ष2. ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष3. ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष4. ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष आरक्षण और आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। कैसे करें आवेदन ? उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट [ibps.in](https://ibps.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर Apply Online for CRP RRBs लिंक पर क्लिक करें2. उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।3. फिर शुल्क जमा कर फाइनल सब्मिशन करें।4. इन सब के बाद आवेदन की प्रति सेव करें।
BPSC HOD Recruitment: बिहार में पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष की वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (Head of Department- HOD) के कुल 218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत आज यानी 2 सितंबर 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। ये भर्तियां विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विभागों में की जाएंगी। क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा ? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त कार्यानुभव भी होना अनिवार्य है। आयोग ने पात्रता से संबंधित सभी विस्तृत जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की हैं। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है, जिससे अनुभवी अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा। दो चरणों में होगा चयन इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा—पहले स्किल टेस्ट और फिर इंटरव्यू। स्किल टेस्ट के जरिए उम्मीदवार की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि इंटरव्यू में उसके अनुभव, व्यवहार और विषय से संबंधित ज्ञान की जांच की जाएगी। इन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। कितनी होगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹1,31,400 रुपये का वेतन मिलेगा, जो कि सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-13A के अनुसार है। यह पद शैक्षणिक और तकनीकी दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत प्रतिष्ठित है और उच्च वेतन के साथ-साथ सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करता है। ध्यान रखने योग्य बातें इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और केवल सही जानकारी के साथ भरे गए फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती उन शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए सुनहरा मौका है जो राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।
उत्तराखंड दरोगा भर्ती का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों की मेहनत लाई रंग

Dehradun: उत्तराखंड के युवाओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण आखिरकार पूरा हो गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस उप निरीक्षक (SI), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी चयन सूची ने हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को नई दिशा दी है। 14 मई को प्रोविजनल परिणाम घोषित यह परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई को प्रोविजनल परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। किसने किया टॉप ? इस परीक्षा में दारोगा पद के लिए अब्दुल कादिर ने टॉप किया है, वहीं SI (अभीसूचना) पद पर नवीन चंद्र जोशी ने सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं। इसी तरह गुल्मनायक पद पर विजय भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत को सार्थक साबित किया है। चयनित उम्मीदवारों के घर खुशी की लहर इस भर्ती प्रक्रिया में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर गांव और कस्बों तक हर जगह इन सफल अभ्यर्थियों की मेहनत और सफलता की चर्चाएं हो रही हैं। अभ्यर्थियों का बयान अभ्यर्थियों का कहना है कि यह परिणाम केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा का अवसर भी है। अब सभी चयनित अभ्यर्थी जल्द ही उत्तराखंड पुलिस बल और अन्य संबंधित सेवाओं में प्रशिक्षण लेकर राज्य की सेवा में जुटेंगे। UKPSC ने चयनित उम्मीदवारों को दी बधआई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित रही है। खाली पदों जल्द होगा काम इस भर्ती परिणाम के साथ ही प्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे दारोगा और अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। यह कदम न केवल पुलिस बल को मजबूत करेगा, बल्कि राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। लगातार मेहनत और संघर्ष के बाद अब चयनित उम्मीदवारों का सपना साकार हुआ है। वे जल्द ही वर्दी पहनकर प्रदेश की जनता की सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे।
AAI Recruitment 2025: GATE स्कोर से सीधी भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन मौका

New Delhi: अगर आप एयरपोर्ट पर एक प्रतिष्ठित पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। AAI ने 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। वैकेंसी डिटेल्स जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर)- 11 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल)- 199 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल)- 208 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 527 पदजूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)- 31 पद योग्यता और जरूरी शर्तें 1. आर्किटेक्चर: आर्किटेक्चर में स्नातक और काउंसिल में रजिस्टर्ड, GATE कोड: AR2. सिविल इंजीनियरिंग: संबंधित विषय में डिग्री, GATE कोड: CE3. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: इलेक्ट्रिकल में डिग्री, GATE कोड: EE4. इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन: संबंधित ब्रांच में डिग्री, GATE कोड: EC5. आईटी/कंप्यूटर साइंस: BE/BTech या MCA, GATE कोड: CS GATE परीक्षा वर्ष उम्मीदवारों ने GATE 2023, 2024 या 2025 में भाग लिया हो और वैध स्कोर हो। आयु सीमा और छूट 1. अधिकतम उम्र: 27 वर्ष (27 सितंबर 2025 को आधार मानकर)2. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी वेतन और भत्ते 1. पे स्केल: ₹40,000 – 1,40,000 (E-1 लेवल, ग्रुप-B)2. अन्य महत्वपूर्ण भत्ते जैसे HRA, DA, मेडिकल आदि भी मिलेंगे। चयन प्रक्रिया 1. कोई लिखित परीक्षा नहीं2. चयन केवल GATE स्कोर के आधार पर होगा।3. AAI मेरिट के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करेगा। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 1. ऑफिशियल वेबसाइट [www.aai.aero](https://www.aai.aero) पर जाएं2. Careers सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें3. ईमेल व मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें4. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें5. GATE रजिस्ट्रेशन नंबर सही से भरें6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें7. प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2025अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025
Govt Job: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती जारी, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

New Delhi: भारतीय रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगी। इन पदों के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता स्नातक (ग्रेजुएट) रखी गई है, और उम्मीदवारों को चयनित होने के बाद लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रति माह प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही रेलवे के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आयु सीमा और आरक्षित श्रेणी के लिए छूट इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 तक 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण होंगे: 1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह परीक्षा उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल की जांच के लिए आयोजित की जाएगी।2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों से उनके दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।3. मेडिकल परीक्षा: अंत में, चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधार कार्ड का उपयोग करके अपनी प्राथमिक जानकारी को सत्यापित करना होगा। विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र से मेल खानी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अपने आधार को नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली) के साथ अपडेट करना अनिवार्य होगा। विभिन्न जोनों में पदों का आवंटन रेलवे ने विभिन्न जोनों में कुल 368 पदों का आवंटन किया है। जिनमें से कुछ प्रमुख जॉन में पदों की संख्या निम्नलिखित है: आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट [indianrailways.gov.in](https://indianrailways.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। भर्ती के फायदे रेलवे की नौकरी एक स्थिर और सम्मानजनक करियर के रूप में मानी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को समय पर वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इसके अलावा, रेलवे कर्मचारियों के लिए विशेष प्रमोशन और सेवानिवृत्ति लाभ भी उपलब्ध होते हैं।
UPSC भर्ती 2025: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर समेत 84 पदों पर आवेदन शुरू, 11 सितंबर तक मौका

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने एक बार फिर से योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान कुल 84 रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जो उम्मीदवार केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत UPSC निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां करेगा- कुल मिलाकर 84 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएंगी। कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता? हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आमतौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी या मेडिकल पदों के लिए विशेष योग्यता भी आवश्यक है। विस्तृत जानकारी UPSC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है। आयु सीमा पदों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है- आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके तहत सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह फीस ऑनलाइन माध्यम (Debit Card/Credit Card/Net Banking) के ज़रिए जमा की जा सकती है। कैसे करें आवेदन?
SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025: 541 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

New Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। अब, उम्मीदवारों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर यह है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब रिजल्ट जारी होगा और इसे कैसे चेक किया जा सकता है। 541 पदों पर एसबीआई पीओ की भर्ती एसबीआई द्वारा आयोजित इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इन 541 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्तियां आरक्षित की गई हैं: 1. जनरल (General): 203 पद2. ओबीसी (OBC): 135 पद3. ईडब्ल्यूएस (EWS): 50 पद4. एससी (SC): 37 पद5. एसटी (ST): 75 पद इनमें से 500 पद सामान्य (Regular) होंगे, जबकि 41 पद बैकलॉग (Backlog) के होंगे। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए चयन तीन चरणों में होगा: 1. प्रीलिम्स (Prelims) – पहला चरण2. मेन्स (Mains) – दूसरा चरण3. इंटरव्यू (Interview) – तीसरा चरण प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) के परिणाम घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 कब आएगा? एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपडेट्स चेक करते रहें, क्योंकि रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेन्स परीक्षा की तिथि 13 सितंबर 2025 हो सकती है। रिजल्ट चेक करने का तरीका एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट [sbi.co.in](https://www.sbi.co.in) पर जाना होगा। 2. करियर सेक्शन पर क्लिक करें: वेबसाइट के होमपेज पर ‘Career’ सेक्शन पर क्लिक करें। 3. Recruitment Result पर क्लिक करें: यहां पर ‘Recruitment Result’ का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 4. पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें: रिजल्ट लिंक (जल्द सक्रिय होगा) पर क्लिक करें। इस लिंक को सक्रिय होने के बाद ही क्लिक करें। 5. लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें: नए पेज पर पहुंचने के बाद, उम्मीदवार को अपना **यूजरनेम और पासवर्ड** दर्ज करना होगा। 6. रिजल्ट चेक करें: लॉगिन करने के बाद, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे चेक करके उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। एसबीआई पीओ के लिए चयन प्रक्रिया SBI PO भर्ती की चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण होते हैं:1. प्रीलिम्स परीक्षा: यह एक ऑनलाइन परीक्षा होती है जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।2. मेन्स परीक्षा: इस चरण में उम्मीदवारों को अधिक जटिल प्रश्नों का सामना करना पड़ता है, जो उनके विश्लेषणात्मक और तार्किक क्षमता की जांच करते हैं।3. इंटरव्यू राउंड: यदि आप प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा में सफल होते हैं, तो आपको इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर: पंजाब एंड सिंड बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

New Delhi: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब एंड सिंड बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 4 सितंबर 2025 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक और उचित पात्रता रखने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in या ibpsonline.ibps.in/psbaug25 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक पात्रता और शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी को किसी पब्लिक सेक्टर बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या अन्य सरकारी बैंक में ऑफिसर कैडर में न्यूनतम 18 महीने का अनुभव होना अनिवार्य है। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा न्यूनतम आयु: 20 वर्ष अधिकतम आयु: 30 वर्ष जन्म तिथि की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1995 से 1 अगस्त 2005 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/PwD) को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन कैसे करें? इतना लगेगा आवेदन शुल्क इस भर्ती अभियान के तहत, अभ्यार्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा। इसके तहत, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: 850 रुपये + टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज और SC/ST/PwD वर्ग: 100 रुपये + टैक्स और पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा। जबकि, बिना शुल्क भुगतान किए गए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। ये होगी चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी बैंक द्वारा जल्द ही अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। आमतौर पर चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। अधिकृत वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।
राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के 2025 के लिए भर्ती शुरू, 27 अगस्त से करें आवेदन

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं या अंतिम वर्ष में हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्या है आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां ? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह OTR (One Time Registration) के माध्यम से की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को SSO पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं आयु सीमा और छूट न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान और चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार वेतन मिलेगा। वहीं चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार (इंटरव्यू)। इस दो चरणों के आधार पर उम्मीदवार की भर्ती की जाएगी। क्या है आवेदन शुल्क? जरूरी दस्तावेज आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना आवश्यक है: आवेदन कैसे करें: स्टेप बाय स्टेप गाइड 1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट[rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।2. यदि आपने OTR प्रोसेस पहले से पूरा कर लिया है तो ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।3. नए यूजर्स को RPSC Online > Click Here for New Portal (via SSO) पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।4. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें।6. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।