Rajasthan Group 4 Exam 2025: आंसर-की जल्द होगी जारी, इंतजार में 21 लाख से अधिक उम्मीदवार

Jaipur: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अब लाखों अभ्यर्थी राजस्थान ग्रुप 4 आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025) के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और अगर किसी उत्तर पर संदेह हो, तो आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन यह परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा को 3 दिनों में कुल 6 शिफ्टों में आयोजित किया गया, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया जा सके।राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 85.86% की भागीदारी दर्ज की गई। लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। भर्ती पदों का विवरण यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चतुर्थ श्रेणी के 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई है। इन पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने तैयारी की और अब परिणाम व आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Answer Key और Objection Window राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जल्द ही वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी। साथ ही बोर्ड आपत्ति दर्ज करने के लिए एक Objection Window भी खोलेगा, जिसमें अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संबंधित अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क लगेगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की जाएगी। इसके बाद ही Final Answer Key तैयार की जाएगी, और उसी के आधार पर अंतिम परिणाम (Final Result) घोषित किया जाएगा। Answer Key ऐसे करें डाउनलोड अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर राजस्थान ग्रुप 4 परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं- क्या है आगे की प्रक्रिया? उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों की आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और उनकी समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और फिर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Govt Job: RSMSSB ने चतुर्थ श्रेणी के पद निकाली वैकेंसी, 10वीं पास को मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी पर 50 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, RSMSSB ने इस पद में 53,749 पोस्ट निकाली है। हालांकि इससे पहले RSMSSB ने 52,453 पोस्ट जारी की थी, जो बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। शैक्षिक योग्यताRSMSSB द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केवल 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमाभर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चरRSMSSB में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल एक के अनुसार सैलरी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों की भर्ती के लिए RSMSSB लिखित परीक्षा औऱ दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर चयन करेगी। एग्जाम पैटर्नलिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 10वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्य और जनरल नॉलेज के सवाल शामिल होंगे। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार से 600 रुपए का भुगतान लिया जाएगा। बाकि सबको 400 रुपए जमा करने होंगे। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। जहां पर चतुर्थ श्रेणी लिखा होगा उसमें क्लिक करके नियमानुसार अप्लाई करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। जरूरत के लिए अपने पास इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
Govt Jobs: इस राज्य में निकली 5378 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने राजस्व मण्डल, राजस्थान में 5378 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लि आवेदन का आज आखिरी दिन है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 अप्लीकेशन विंडो आज, 29 जुलाई 2021 की रात 11.59 बजे बंद कर दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।