राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के 2025 के लिए भर्ती शुरू, 27 अगस्त से करें आवेदन

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य में जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं या अंतिम वर्ष में हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्या है आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां ? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह OTR (One Time Registration) के माध्यम से की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे लॉगइन कर आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को SSO पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर आवेदन करना होगा। शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं आयु सीमा और छूट न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान और चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार वेतन मिलेगा। वहीं चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे, पहला लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार (इंटरव्यू)। इस दो चरणों के आधार पर उम्मीदवार की भर्ती की जाएगी। क्या है आवेदन शुल्क? जरूरी दस्तावेज आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेजों को अपलोड करना आवश्यक है: आवेदन कैसे करें: स्टेप बाय स्टेप गाइड 1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट[rpsc.rajasthan.gov.in](https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।2. यदि आपने OTR प्रोसेस पहले से पूरा कर लिया है तो ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।3. नए यूजर्स को RPSC Online > Click Here for New Portal (via SSO) पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।4. जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करें।6. भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
RPSC ने 8वें चरण के इंटरव्यू के लिए जारी किया लेटर, इस तारीख से शुरू होंगे साक्षात्कार

Jaipur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के तहत 8वें चरण के इंटरव्यू 25 अगस्त 2025 से शुरू हो रहे हैं। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए इन्टरव्यू लेटर की लिंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जिससे वे अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। यह इंटरव्यू 18 सितंबर तक चलेंगे। 6 लाख से अधिक आवेदनमिली जानकारी के अनुसार इन इंटरव्यू के लिए 6 लाख 96 हजार 969 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण से लेकर अब तक कुल 7 चरणों के इंटरव्यू हो चुके हैं। 21 अप्रैल 2023 से शुरू हुए इन इंटरव्यू का पहला चरण पूर्ण हो चुका है और अब 8वें चरण का साक्षात्कार शुरू हो रहा है। 7वें चरण के इंटरव्यू 21 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहे हैं। साक्षात्कार के दौरान जरूर रखें ये दस्तावेजउम्मीदवारों को साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म, सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और संबंधित दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साथ लानी होगी। बताते चलें कि इन सभी दस्तावेजों को साक्षात्कार के समय आयोग में जमा करना होगा। इसके अलावा, आयोग ने 28 जून 2023 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और पहले कुल 905 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे। बाद में इन पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई। बता दें कि राज्य सेवाओं के लिए 491 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद निर्धारित किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा का आंकड़ाआरएएस-2023 भर्ती के लिए कुल 6 लाख 96 हजार 969 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इन सभी के लिए प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें 4 लाख 57 हजार 927 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा के परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को घोषित किए गए थे, जिसमें 19355 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 2 जनवरी 2025 को घोषित किया गया था। आयोग द्वारा 2168 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया, जबकि 20 उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए गए थे।