Section-Specific Split Button

IBPS RRB PO Result 2020: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड किया जारी, यहां करें चेक

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः आईबीपीएस ने आरआरबी ऑफिसर स्केल-1 भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी मेन एग्जाम का आयोजन 30 जनवरी 2021 को होगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा देश के विभिन्न ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसरों की 3800 वैकेंसी को भरने के लिए हो रही है। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 12 और 13 सितंबर 2020 को किया गया था। रिजल्ट और मेरिट 11 जनवरी को जारी किए गए थे। सफल उम्मीदवारों की इसके जरिए आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक आदि में भर्ती होगी।

TSPSC Provisional Result 2021: हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्‍ट जारी, उम्मीदवार यहां कर सकते हैं चेक

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्‍ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यहां चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग हिंदी शिक्षक भर्ती के रिजल्‍ट जारी किया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। विजिट कर जारी प्रोविजनल रिजल्‍ट (3rd Spell) चेक कर सकते हैं। रिजल्‍ट के अनुसार, कुल 294 उम्‍मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। बता दें कि OMR/CBRT परीक्षा 27 फरवरी 2018 को आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में कुल 294 उम्‍मीदवार सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। जो उम्‍मीदवार ‘भाषा पंडित हिंदी’ पदों पर भर्ती के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं, वे अब डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होंगे जिसकी डेट्स जल्‍द घोषित की जाएंगी।

Results: झारखंड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी, यहां करें चेक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यहां चेक करें अपने रिजल्ट रांचीः झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन बच्चों ने एग्जाम दिए हैं, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट jac-inter-compart-result पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की परीक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 से 13 नवंबर को आयोजित की गईं थी। 2021 मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए हाई और प्लस टू स्कूल में जाड़े की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन स्कूलों में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के अलावा अन्य किसी कार्य दिवस पर कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

Rajasthan Police Constable Result 2020 : जल्द ही जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम, यहां कर सकते हैं चेक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जानिए आप किस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया है वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस विभाग आंसर-की जारी कर चुका है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 6, 7 और 8 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा जिसमें पास होने के बाद जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी।

Results Update: ICAR AIEEA, AICE के रिजल्ट जारी हुए, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के परिणाम जारी कर दिए है। यहां चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः सोमवार को आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया हो वे अब आईसीएआर एनटीए की वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Results: 10वीं और 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट का रिजल्ट आ गया है। जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा दिया है वो लोग आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसी महीने की 03 तारीख को दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 33000 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

Karnataka SSLC Result 2020: जानें कब जारी होंगे 10वीं क्लास के रिजल्ट, यहां पढ़ें डिटेल्स

कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 2020 (sslc result 2020 karnataka) 10वीं क्लास का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः 27 मार्च से 9 अप्रैल, 2020 तक आयोजित होने वाली कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा कोरोना और लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद अब छात्रों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 2020 (sslc result 2020 karnataka) 10वीं क्लास का रिजल्ट इस हफ्ते जारी करने वाला है। छात्र karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board BSEB 10th: जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं बिहार बोर्ड 10वीं के बोर्ड रिजल्ट

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की घोषणा करने वाला है। बोर्ड ने 10वीं क्लास की शेष बची कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है, जो कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के कारण बंद हो गया था। पढ़ें युवा डाइनामाइट.. पटनाः जल्द ही बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) के 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बोर्ड ने 10वीं क्लास की शेष बची कॉपी चेकिंग का काम लगभग पूरा कर लिया है, जो कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी के कारण बंद हो गया था। कभी भी मूल्यांकन और पोस्ट मूल्यांकन का काम खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 की तारीख कल घोषित होने की संभावना है। जिन छात्रों ने इस साल मैट्रिक की परीक्षा दी है वें biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2020: कॉपी चेकिंग की काम होगा जल्द शुरू, इस महीने तक आ सकता है 10वीं 12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं वैसे तो बहुत पहले हो चुकी हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कॉपियां समय पर चेक नहीं हो पाई थी। अब इस महीने से कॉपियां जांचने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके बाद जल्द ही रिजल्ट भी आ सकता है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः यूपी बोर्ड (UP Board) परीक्षाओं की कॉपियां जांचने की प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी और 25 मई तक इवैल्यूएशन की प्रक्रिया समाप्त होने की संभावना है। इवैल्यूएशन खत्म होते ही रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। जिसके बाद बच्चों के नए सेशन की पढ़ाई शुरू की जा सकती है। जिसका मतलब है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट घोषित हो सकता है। बच्चे यूपी बोर्ड 2020 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थीं। लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक नहीं हो पाई थीं।

RSMSSB Result 2020: RSMSSB ने भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट किए जारी, वेबसाइट पर करें चेक

लॉकडाउन के समय में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट निकाला है। अपना रिजल्ट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें.. जयपुरः राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हर साल आयोजित होने वाले एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। आप भी अपना रिजल्ट आसानी से ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इंडस्ट्री डिपार्टमेंट 2018 – हैंडलूम इंस्पेक्टर और सॉल्ट इंस्पेक्टर के पदों के रिजल्ट जारी। – जूनियर इंस्ट्रक्टर 2018 – मैकेनिक डीजल इंजन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक – रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर के पदों के रिजल्ट जारी। – पीटीआई 2018 – पीटीआई ग्रेड 3 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रिजल्ट। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट कर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।

error: Content is protected !!