NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट
NTA ने आज NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। ज्यादा जानकारी के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज शुक्रवार को NEET UG परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद यह रिजल्ट घोषित किया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज संवादादता के मुताबिक NEET UG 2024 में पास होने के लिए छात्रों को 50% नंबर चाहिए होते हैं। जारी रीवाइज्ड रिजल्ट में उन सभी बच्चों का नाम हटाया गया है जिन पर परीक्षा में नकल करने के आरोप लगे थे। NTA द्वारा जारी रिजल्ट में 1567 बच्चों को जोड़ा गया है और 155 छात्रों के नाम हटाये गये हैं। बीते 4 जून को नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया गया था। 4 जून को जारी नतीजों में कुल 13.16 लाख छात्र पास हुए थे जिनमें से करीब 67 उम्मीदवारों को 720 में से 720 अंक मिले थे। सारा विवाद इसी बात को लेकर था।
CUET UG 2024 का रिजल्ट जल्द होगा आउट, नए सत्र की शुरूआत 16 या 17 अगस्त से होंगी शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश के मुताबिक दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। वहीं CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। नई दिल्ली: CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट आने में समय है। रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले विधार्थियों के मन में CUET UG 2024 के परिणाम को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है, कहीं उनका दिल्ली विश्वविधालय में एडमिशन हो पाएगा या नहीं। वाइस चांसलर ने कहा कि दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। उन्होनें कहा कि जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका साल या सेशन में देर हो जाएगी, वे इस बात की चिंता न करें क्योंकि इन सभी के लिए सब कुछ समय पर पूरा हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें यह भी जानकारी दी है कि सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। साथ ही बी.टेक और एलएलबी की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू होंगी।
CBSE Board 10th Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां जानें रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका

देश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आप अपना रिजल्ट चेक। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही देश के उन लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है, जो बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस साल कुल 99.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिये छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट – cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। बता दें कि इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परिक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया। छात्रों को उनकी पिछली कक्षाओं के परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिये गये हैं।
MPBSE MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इच्छुक छात्र इस रिपोर्ट के जरिये अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार अन्य बोर्ड की ही तरह एमपी में भी परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। इस कारण बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। इस साल 12वीं बोर्ड के कुल 7 लाख 33 हज़ार छात्रों में से 52 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं जबकि 40 फीसदी सेकेंड डिविजन और 7 फीसदी छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस बार 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है। कोरोना के चलते फैसला किया गया था कि जिस छात्र ने चाहे वह प्राइवेट हो या रेगुलर फॉर्म भरा है, उसे फेल नहीं किया जाएगा। लेकिन बोर्ड टॉपर या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। मध्य बोर्ड 12वीं बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा सितंबर में होगी। 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एक विषय या सभी विषयों में छात्र शामिल हो सकते हैं।
SSC Selection Posts Phase-VI की रिजल्ट हुआ जारी, जानें कैसा रहा आपका रिजल्ट

नई दिल्लीः आज रविवार को कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सेलेक्शन पोस्ट्स फेज-VI का रिजल्ट जारी किया है। इसका एग्जाम 14 अक्टूबर 2019 से 16 अक्टूबर 2019 तक हुआ था। पूरे देश में से 33 हजार लोगों ने ये एग्जाम दिया था। 33 हजार में से 8, 490 लोगों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन लोगों ने एग्जाम दिया है वो लोग एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिनमें से शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अब अगले चरण की परीक्षा के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा। ये एग्जाम देश के कई राज्यों में अलग-अलग सेंटर में हुआ था। जिसमें से कुल एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था। पर अह सिर्फ आठ हजार लोग ही आगे के चरण में जाएंगे।
Maharashtra SET Result 2019: महाराष्ट्र सेट परीक्षा के रिजल्ट हुए ऐलान, देखिए रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। नई दिल्लीः महाराष्ट्र स्टेट एलिजिब्लिटी टेस्ट फॉर असिस्टेंट प्रफेसर परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। जो लोग रिजल्ट देखना चाहते हैं वो लोग ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है वो अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। जो लोग इस एक्जाम में पास हुए हैं, अब उन्हें अगले राउंड में शामिल होने होगा। इस राउंड में उन लोगों की डॉक्यूमेंट वेरिफेकेशन होगी। MH-SET 2019 की घोषणा के मुताबिक पास हुए आवेदकों को इसमें सेल्फ अटैस्टेड डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे। इसके साथ एक एप्लिकेश फॉर्म भी जमा करवाने होंगे। डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए करीब एक महीने का समय दिया जाएगा। आप ओफिशियल वेबसाइट पर जाकर हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।