Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Good Habits For Parents: परीक्षा के समय बच्चों का तनाव कैसे करें कम? माता-पिता की ये 6 गलतियां बढ़ा सकती हैं परेशानी

Parents Good Habits

New Delhi (Good Habits For Parents): हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे और परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करे। बच्चे भी माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए खूब मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद बच्चे पर इतना दबाव बना देती है कि पढ़ाई के बजाय उसे परीक्षा का डर सताने लगता है। ऐसे में बच्चे की परीक्षा सिर्फ बच्चे के लिए ही नहीं, बल्कि माता-पिता के लिए भी तनाव का समय बन जाती है। अगर पैरेंट्स इस दौरान जरूरत से ज्यादा चिंता, रोकटोक या दबाव बनाए रखते हैं, तो इसका असर बच्चे के आत्मविश्वास और एकाग्रता पर पड़ सकता है। इसलिए बच्चे की परीक्षा के समय माता-पिता को अपने व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए। घर का माहौल शांत रखने से बच्चा बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकता है और परीक्षा के दबाव को आसानी से संभाल सकता है। आइए जानते हैं कि बच्चे की परीक्षा के दौरान किन आदतों में बदलाव करना जरूरी है। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में घर का माहौल रखें तनावमुक्त Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा नजदीक आते ही कई माता-पिता खुद परेशान रहने लगते हैं। बार-बार यह सोचना कि बच्चा कितना पढ़ रहा है, कितने नंबर आएंगे या उसका रिजल्ट कैसा रहेगा, घर के माहौल को तनावपूर्ण बना सकता है। जब बच्चा लगातार तनाव महसूस करता है, तो उसके लिए पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बच्चे की परीक्षा के दौरान घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। बच्चे के सामने हर समय परीक्षा और नंबरों की चर्चा करने से बचें। उसे यह महसूस कराएं कि परीक्षा जरूरी है, लेकिन उसका परिणाम ही उसकी पूरी क्षमता तय नहीं करता। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में नकारात्मक बातें करने से बचें Good Habits For Parents: कई माता-पिता बच्चे की क्षमता को लेकर पहले से ही नकारात्मक धारणा बना लेते हैं। उन्हें लगता है कि बच्चा मुश्किल विषय में अच्छे नंबर नहीं ला पाएगा या परीक्षा में पास होने में परेशानी होगी। इस तरह की बातें बच्चे के आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती हैं। बच्चे की परीक्षा के समय माता-पिता को बच्चे की कमियां गिनाने के बजाय उसकी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। अगर किसी विषय में बच्चा कमजोर है, तो उसे डांटने के बजाय यह समझने की कोशिश करें कि उसे परेशानी कहां आ रही है। आपका भरोसा बच्चे के आत्मविश्वास को मजबूत कर सकता है। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा के समय रूटीन करें तय बच्चे की परीक्षा से कुछ दिन पहले घर का रूटीन व्यवस्थित कर लेना फायदेमंद रहता है। बच्चे के सोने, जागने, खाने और पढ़ाई के समय को उसकी आदत के अनुसार तय करें। हर बच्चे की पढ़ाई करने की क्षमता और समय अलग होता है। अगर आपका बच्चा सुबह जल्दी उठकर पढ़ना पसंद करता है, तो उसके लिए सुबह का समय पढ़ाई के लिए रखें। वहीं अगर वह रात में ज्यादा अच्छी तरह पढ़ पाता है, तो उसे जबरदस्ती सुबह जल्दी उठाकर परेशान न करें। पर्याप्त नींद भी बच्चे की परीक्षा की तैयारी का जरूरी हिस्सा है। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में हर समय रोकटोक न करें बच्चे की परीक्षा के दौरान कुछ माता-पिता लगातार बच्चे की निगरानी करते रहते हैं। वे बार-बार पूछते हैं कि कितना पढ़ लिया, कितना बाकी है और अभी क्या कर रहे हो। जरूरत से ज्यादा रोकटोक बच्चे को परेशान कर सकती है। बच्चे को उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी समझने का मौका दें। एक टाइम टेबल तैयार करने में उसकी मदद करें और उसके बाद उसे अपने तरीके से पढ़ने दें। जरूरत पड़ने पर उसकी मदद जरूर करें, लेकिन हर समय उसके सिर पर खड़े रहना जरूरी नहीं है। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में तुलना करने की गलती न करें बच्चे की परीक्षा के दौरान एक और गलती माता-पिता को नहीं करनी चाहिए और वह है बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से करना। यह कहना कि दूसरे बच्चे ने इतना पढ़ लिया या उसके इतने नंबर आते हैं, बच्चे के मन में हीन भावना पैदा कर सकता है। हर बच्चे की सीखने की क्षमता अलग होती है। इसलिए बच्चे की परीक्षा के समय उसकी तुलना दूसरों से करने के बजाय उसकी पिछली तैयारी से करें। अगर वह पहले से बेहतर कर रहा है, तो उसकी तारीफ करें और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में दें इमोशनल सपोर्ट बच्चे की परीक्षा के समय भावनात्मक सहयोग बेहद जरूरी होता है। बच्चे को बताएं कि आपको उसकी मेहनत पर भरोसा है और परीक्षा का परिणाम चाहे जैसा हो, आप उसके साथ खड़े रहेंगे। इससे बच्चे के मन से असफल होने का डर कम हो सकता है। जब बच्चा कोई चैप्टर पूरा कर ले, तो आप उससे हल्की बातचीत करके रिवीजन में मदद कर सकते हैं। अगर उसे किसी सवाल या विषय को समझने में परेशानी हो रही है, तो उसे डांटने के बजाय शांत तरीके से समझाने की कोशिश करें। Good Habits For Parents: बच्चे की परीक्षा में नंबरों से ज्यादा मेहनत को महत्व दें बच्चे की परीक्षा का मतलब केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं है। परीक्षा बच्चे की तैयारी और ज्ञान को परखने का एक माध्यम है। इसलिए माता-पिता को केवल नंबरों पर ध्यान देने के बजाय बच्चे की मेहनत और सीखने की प्रक्रिया को महत्व देना चाहिए। अगर बच्चे को यह भरोसा रहेगा कि माता-पिता उसके नंबरों से ज्यादा उसकी मेहनत को महत्व देते हैं, तो वह परीक्षा को लेकर कम दबाव महसूस करेगा। इससे पढ़ाई में उसकी एकाग्रता भी बेहतर हो सकती है। बच्चे की परीक्षा में माता-पिता बनें बच्चे की ताकत आखिर में सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चे की परीक्षा के दौरान माता-पिता उसके लिए डर और दबाव की वजह बनने के बजाय उसकी ताकत बनें। शांत माहौल, सही रूटीन, पर्याप्त आराम, भरोसा और भावनात्मक सहयोग बच्चे की परीक्षा की तैयारी को आसान बना सकते हैं। इसलिए अगर आपके घर में भी बच्चे की परीक्षा आने वाली है, तो आज से ही अपने व्यवहार में इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनाएं। याद रखें, बच्चे

NPCIL Apprentice Job: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली जॉब,  फटाफट करें अप्लाई

NPCIL Apprentice Job News (1)

New Delhi: NPCIL में कई समय से नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के रावतभाटा पर अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर एनपीसीआईएल की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 245 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा NPCIL अप्रेंटिस पदों के लिए कट-ऑफ तिथि 18/3/2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए योग्यता NPCIL में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में निम्नलिखित डिप्लोमा होना चाहिए। ऐसे होगा चयन ऐसे करें आवेदन एनपीसीएल में इस पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अप्लाई करने के नियम और निर्देशों को भली-भांति पढ़ ले। अगर आप NPCIL इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

UPPSC ने निकाली कंप्यूटर असिस्टेंट की भर्ती, 13 पदों के लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू

Symbolic picture (Source- Google)

Lucknow: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिसे जानकर आप भी झूम उठेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो पहले नौकरी की पूरी जानकारी जान लें। वैकेंसी डिटेल्स भर्ती में कुल 13 पदों को श्रेणीवार निम्नलिखित रूप से आरक्षित किया गया है: शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष तक है। वहीं एससी- एसटी और स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों को सेना में की गई सेवा अवधि + 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया UPPSC कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए चयन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला लिखित परीक्षा, दूसरा हिंदी टाइपिंग टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा व अंतिम मेडिकल परीक्षण के द्वारा होगा। वेतनमान जो इस परीक्षा में पास हो जाता है और चयनित हो जाता है। उन अभ्यर्थियों को पांच हजार से लेकर 20,200 ग्रेड पे के साथ वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतन लगभग 20,200 रुपए तक हो सकता है। आवेदन शुल्क आवेदन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण तारीखेंऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अगस्त 2025 उम्मीदवारों के लिए सुझावउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि आदि की सूचना भी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कंप्यूटर स्किल्स रखते हैं।

भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौकरी की अधिसूचना जारी की गई हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली: सेना में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है-पदों की संख्या – 379एसएससी (टेक)-64 पुरुष: 350 रिक्तियांएसएससी (टेक)-64 महिला: 29 रिक्तियांशैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्रआवेदन की तारीक: पंजीकरण प्रक्रिया चालू है और 14 अगस्त 2024 को समाप्त होगी।आयु सीमा- 1 अप्रैल 2025 को 20 से 27 वर्ष के बीच है (उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल 1998 और 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ।चयन की प्रक्रिया: उम्मीदवारों को संगठन की कट-ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद, केंद्र आवंटन उम्मीदवार को ईमेल किया जाएगा। चयन केंद्र आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी SSB तिथियों का चयन करना होगा, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।