Safai Karmchari Bharti: Rajasthan में सफाई कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्ती

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (Autonomous Government Department) ने सफाई कर्मचारी (Safai Karmachari) की रिक्तियों (vacancies) को भरने (Fill) के लिए अधिसूचना (Notification) जारी कर दिया है। राजस्थान के मूल निवासी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन (Apply) कर सकेंगे।डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।पद का नाम – सफाईकर्मीपदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत 23,820 रिक्तियों को भरा जाएगा।आवदेन पत्र भरने की तिथि7 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2024 तकआवदेन पत्र में करेक्शन की तिथिआवदेन पत्र में करेक्शन 11 नवंबर से 25 नवंबर के बीच की जा सकेगी।योग्यताइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। नए नियमों के तहत होने वाली इस भर्ती में अभ्यर्थी का 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।कार्यानुभवउम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।आवेदन फीसइस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और दिव्यांगजनों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन